छह मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, जानें इस बार क्या होगा खास!

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को खुलने के साथ ही यात्रा भी शुरू हो जाएगी। केदारनाथ यात्रा को लेकर केदारनाथ धाम में व्यवस्थाएं बहाल करने के लिए जिलाधिकारी मनुज गोयल ने विभागीय अफसरों के साथ बैठक ली। जिलाधिकारी ने अफसरों को समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारी एवं सहायक अधिकारी तैनात किए गए हैं। शांति व सुरक्षा व्यवस्था सहित स्वास्थ्य, पेयजल, शौचालय, विद्युत, यातायात व साफ-सफाई आदि से संबंधित व्यवस्थाओं से जुड़े अफसरों को समय पर सुविधाएं जुटानी होगी।

विभागीय अफसर अपनी तैयारी और व्यवस्थाओं का विस्तृत प्लान एवं एसओपी तैयार करें। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने की संभावना है इसलिए किसी भी तरह से कोताही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश देते हुए केदारनाथ यात्रा मार्ग में समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था समय पर बहाल ककरने के निर्देश दिए।

साथ ही मार्ग और धाम के लिए तैनात किए जाने वाले डॉक्टरों एवं कार्मिकों का रोस्टर तैयार किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग पर तैनात चिकित्सकों का मॉनीटरिंग सेल बनाया जाए जिसके माध्यम से समय-समय पर चिकित्सकों की मॉनीटरिंग की जा सके। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को यात्रा मार्ग में यातायात सुचारू ढंग संचालित करने के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था करने की बात कही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *