बेटी को फांसी पर लटका प्रेमी को परिवारवालों ने दी ऐसी भयानक मौत

ऑनरकिलिंग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मामला यूपी के सीतापुर में पहले बेटी की हत्या की फिर प्रेमी को भी मौत के घाट उतार दिया। दो दिन से चल रही पूछताछ के बाद पुलिस ने बेटी के पिता सहित परिवार के कई अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है। मामला महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद से जुड़ा हुआ है।

दो दिन पूर्व मुस्तफाबाद वासी 20 वर्षीय साबरीन का शव उसी के घर में लटकता हुआ मिला था। गांव के ही एक परिवार ने साबरीन से नजदीकियों का हवाला देकर 25 वर्षीय रंजीत के लापता होने की शिकायत की थी। युवती के लटके मिले शव और रंजीत के गायब होने की घटना को एक दूसरे से जोड़कर पुलिस दो दिनों से पूछताछ कर रही है। रविवार सुबह पूछताछ में मामला ऑनरकिलिंग से जुड़ी हुआ सामने आया। सीओ महमूदाबाद रवि शंकर प्रसाद बताते हैं कि साबरीन के परिवारीजनों ने दोनों हत्या किये जाने की बात स्वीकार की है।

पूछताछ के दौरान पता चला है कि साबरीन और रंजीत के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग को परिवार के लोग स्वीकार नहीं कर रहे थे। ऐसे में साबरीन की फांसी के फंदे पर लटकाने के बाद रंजीत का गला दबा दिया और फिर शव को शारदा सहायक नहर में फेंककर घर लौट आए, फिलहाल पूछताछ के बाद से शारदा सहायक नहर खंगाली जा रही है। विधिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *