अस्पताल में भर्ती कैदी ने मौका मिलते हुए बुला ली कॉल गर्ल, फिर…

पटना : राजद और जदयू गठबंधन वाली नई सरकार के सत्ता में आने के बाद से बिहार के खूब चर्चे भी शुरू हो गए हैं। आए दिन कोई न कोई ऐसी खबर सामने आ ही जाती है, जो पूरे देश में छा जाती है। अब ऐसा ही एक मामला बिहार के हाजीपुर से सामने आया है। यहां एक कैदी बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हुआ, लेकिन मौका मिलते ही उसने कॉल गर्ल बुला ली और सारा दिन उसके ही साथ रहा। अगले दिन मामला सामने आने के बाद पुलिस की काफी फजीहत हो रही है।

सदर अस्पताल के कैदी वार्ड का है मामला
जानकारी के मुताबिक, मामला सदर अस्पताल के कैदी वार्ड का है। यहां एक दिन पहले के एक कैदी बीमारी का बहाना बनाकर भर्ती हुआ था। हालांकि, कुछ देर बाद वह उस वार्ड से गायब हो गया। कैदी की खूब तलाश हुई, लेकिन वह नहीं मिला।

पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार
कैदी के अस्पताल से गायब होने के बाद पुलिस के होश उड़ गए। काफी तलाश करने के बाद कैदी अगल दिन अस्पताल के दूसरे कमरे में मिला। इसके बाद पुलिस ने कैदी, कॉल गर्ल, वार्ड ब्वॉय समेत अस्पताल प्रशासन के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *