मामी पर आ गया भांजे का दिल, दोनों की लव स्टोरी ऐसे पहुंच गई खौफनाक अंजाम तक

राजस्थान के धौलपुर जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक भांजे पहले अपनी मामी को भगाकर ले गया और अब उसने अपने मामा को गोली मार दी है. मामला धौलपुर के बाडी विधान सभा के डांग बसई थाना क्षेत्र के गांव कूदिन्ना का है, जहां भांजे ने मामा के साथ मारपीट कर गोली मार दी.

मामा के बाएं पैर में लगी गोली
गोली शख्स के बाएं पैर की जांघ में लगी है, जिसे डांग बसई थाना पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया है. हालांकि गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. शख्स अब खतरे से बाहर है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

पहले मारपीट की, फिर गोली मारी
धौलपुर के नोरहा गांव के रहने वाले पीड़ित दुर्गसिंह गुर्जर ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के यहां गांव कुआखेरा जा रहा था, तभी रास्ते में उसका भांजा पंजाब सिंह अपने साथियों कल्लू, राधे, रंजीत आदि तीन-चार लोगों को साथ लाया और उसे जबरन बाइक पर बिठाकर ले गया. कूदिन्ना गांव लेकर पहले उसके साथ मारपीट की फिर उसे जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और गोली उसके बाएं पैर की जांघ में लगी.

पहले मामी को ले भागा था भांजा
पीड़ित दुर्गसिंह गुर्जर ने बताया कि 6 महीने पहले आरोपी भांजा पंजाब सिंह उसकी पत्नी को भगाकर ले गया था और उसके घर में आग लगा दिया था. अब उसने इस घटना को अंजाम दिया है.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
डांग बसई थाने के एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि हमें फायरिंग की सूचना मिली, जिसके बाद हमने पीड़ित दुर्गसिंह गुर्जर को
बाड़ी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया. बाद में उसे जिला अस्पताल में रेफर किया गया. पीड़ित के बयान के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *