बाग में रोमांस कर रहा था प्रेमी जोड़ा, नजारा देख घर वाले हुए शर्मसार

रामपुर । उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बिलासपुर क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़ा बाग में छिपा था। युवक की बाहों की महबूबा थी । इस बीच मौके पर उसके घरवाले पहुंच गए। दोनों को ऐसी हालत एक साथ देख कर परिवार भड़क गया। परिजनों ने प्रेमी युगल की पिटाई की और उन्हें अपने घर ले गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है।

दरअसल, बिलासपुर में एक प्रेमी युगल घर से फरार हो गया था। घर वाले खोजबीन में लगे थे। प्रेमी जोड़ा नैनीताल हाईवे स्थित कोतवाली के समीप एक बाग में छिपा था। घरवाले खोजते-खोजते सुबह करीब पांच बजे नैनीताल हाईवे स्थित केमरी तिराहे के पास पहुंचे। परिजन जब हाईवे किनारे स्थित एक बाग में पहुंचे तो प्रेमी-प्रेमिका दिख गए। नजारा देखकर घरवाले गुस्सा गए। परिजन दोनों को अपने साथ ले जाने कोशिश पर दोनों उनके साथ घर जाने से इनकार कर दिया। बवाल होता देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घरवालों ने कहा कि युवक लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर भगा लाया है। हम लोग खोजते-खोजते परेशान हो गए हैं। अब जाकर दोनों मिले हैं। दोनों को घर ले जा रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *