IPL में फिफ्टी लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, धोनी से आगे निकले डुप्लेसी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले सबसे उम्रदराज टॉप 5 प्लेयर की लिस्ट में तीन भारतीय हैं। फाफ डुप्लेसी लिस्ट में एमएस धोनी से आगे निकल गए हैं।

फाफ डुप्लेसी

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का हिस्सा फाफ डुप्लेसी ने आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 45 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली। उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान डुप्लेसी आईपीएल में फिफ्टी जड़ने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की सूची में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 40 साल और 290 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाने का कमाल किया। वह आईपीएल में कुल 39 पचास प्लस पारियां खेल चुके हैं।

एमएस धोनी

डुप्लेसी ने लिस्ट में एमएस धोनी को चौथे स्थान पर खिसका दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी ने 40 साल और 262 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था। उन्होंने आईपीएल 2022 में केकेआर के विरुद्ध 38 गेंदों में नाबाद 50 रनों की पारी खेली थी।

एडम गिलक्रिस्ट

आईपीएल में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट के नाम दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 41 साल और 181 दिन की उम्र में यह कारनामा किया। उन्होंने आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के सामने 54 गेंदों में नाबाद 85 रन बनाए थे। गिलक्रिस्ट तब किंग्स इलेवन पंजाब में थे।

क्रिस गेल

लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल हैं। गेल ने 41 साल और 39 दिन की उम्र में बेहतरीन पारी खेली थी। उन्होंने आईपीएल 2020 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 63 गेंदों में 99 रन जुटाए थे। गेल उस समय पंजाब किंग्स का हिस्सा थे।

राहुल द्रविड़

सूची में तीसर स्थान पर पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ हैं। उन्होंने आईपीएल 2013 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से दिल्ली डेयरडेविल्स के विरुद्ध 48 गेंदों में 53 रन जोड़े थे। द्रविड़ की उम्र तब 40 साल और 116 दिन थी। द्रविड़ अब राजस्थान फ्रेंचाइजी के हेड कोच हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *