टैंपो में युवतियों के बीच बैठ युवक देखने लगा पोर्न वीडियो और फिर…

ग्वालियर l ग्वालियर में दो युवतियों ने एक युवक की भरी भीड़ में पिटाई कर दी. पिटाई भी चप्पल से की गयी. ये युवक हरकत ही ऐसी कर रहा था कि फौरन ही उसे सबक भी सिखा दिया गया. आरोप है कि युवक टैंपों में इन दोनों लड़कियों के बीच बैठकर अपने मोबाइल फोन पर कोई पोर्न वीडियो (Porn Video) देख रहा था.

टैंपो में दो युवतियों के बीच बैठकर मनचला अपने मोबाइल पर पोर्न वीडियो देख रहा था. युवतियों ने उसे नजर अंदाज किया तो वो और बेखौफ हो गया. उसने एक युवती का हाथ पकड़ लिया. उसकी ये हिमाकत देखकर युवतियों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया. लड़कियों ने भीड़ भरे फूलबाग चौराहे पर टैंपो रुकवा लिया और उस लड़के को भी नीचे खींच लिया और दे दनादन उस पर टूट पड़ीं.

जोरदार खातिरदारी
फूलबाग चौराहे पर दो युवतियों एक मनचले को चप्पलों से पीटती नजर आयीं. लश्कर में रहने वाले ये लड़कियां रेलवे स्टेशन एरिया में नौकरी करती हैं. दोनों अपनी ड्यूटी से बाद रेलवे स्टेशन से टैंपो में सवार होकर घर लौट रही थीं. तब ही आगे पड़ाव चौराहा से एक लड़का टैंपो में सवार हुआ. वो दोनों युवतियों की सीट पर ही बैठ गया और मोबाइल निकालकर पोर्न वीडियो देखने लगा. दोनों युवतियां असहज महसूस करने लगीं. लेकिन उन्होंने इसे नजर अंदाज किया. इससे लड़के की हिम्मत और बढ़ गयी और लड़कियों का कहना है कि उसने इनका हाथ पकड़ लिया.

चौराहे पर चप्पल से पिटाई
लड़के की इस हरकत पर युवतियों ने फूलबाग चौराहा आते ही टैंपो रुकवाया. दोनों ने मनचले के बाल पकड़कर उसे बाहर खींच लिया और चौराहे पर लाकर चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी. भीड़ जमा होते देख लड़के ने हाथ जोड़कर युवतियों से कहा दीदी मुझे माफ कर दो. चौराहे पर हुई मारपीट के दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. दोनों युवतियां सबक सिखाकर घर लौट गई और लड़के को पुलिस पकड़ कर ले गयी और हिदायत देकर छोड़ दिया.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *