Friday, April 24, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

UP : इस जिले में कच्चे तेल और नेचुरल गैस का अकूत भंडार? कुआं खोदने में जुटी ONGC

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
26/03/25
in राज्य, समाचार
UP : इस जिले में कच्चे तेल और नेचुरल गैस का अकूत भंडार? कुआं खोदने में जुटी ONGC
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

बलियाः बलिया जिले के सागरपाली गांव में कच्चे तेल का विशाल भंडार मिल सकता है। तेल मिलने की संभावनाओं के मद्देनजर ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने एक परिवार की 12 बीघा जमीन का अधिग्रहण किया है। ONGC दिल्ली की कंपनी सर्वें और खुदाई का काम शुरू दी है। अप्रैल तक खुदाई और बोरिंग का काम पूरा होने की उम्मीद है।

गंगा बेसिन में मिला तेल का भंडार

जानकारी के अनुसार, स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडे के परिवार की जमीन पर कच्चे तेल का एक भंडार मिला है। यह खोज गंगा बेसिन में तीन महीने के सर्वेक्षण के बाद हुई, जिसमें 3,000 मीटर की गहराई पर तेल भंडार का पता चला। ONGC ने चित्तू पांडे के परिवार से तीन साल के लिए साढ़े छह एकड़ जमीन लीज पर ली है, जिसके लिए सालाना 10 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा।

चार जगहों पर खोदा जाएगा तेल का कुआं

पुख्ता रिपोर्ट मिलने के बाद ओएनजीसी ने करीब साढ़े एकड़ जमीन पट्टे पर लेकर खुदाई का काम शुरू कर दिया है। ओएनजीसी के अधिकारियों ने अत्याधुनिक तकनीकों के जरिए परीक्षण शुरू किया। इसके लिए जगह जगह पर विस्फोट किए गए। इस दौरान चार स्थान ऐसे चिन्हित किए गए, जहां कुआं खोदकर कच्चा तेल निकाला जा सकता है। इसमें एक स्थान बलिया का सागरपाली के पास वैना रत्तू चक है।

खुदाई में रोजाना हो रहा 25000 लीटर पानी का इस्तेमाल

यह स्थान नेशनल हाईवे और सागरपाली गांव के बीच है। ओएनजीसी ने खुदाई शुरू करने के लिए भारत सरकार, राज्य सरकार और जिला प्रशासन से एनओसी हासिल कर लिया है। यहां तेल का भंडार तो है, लेकिन बहुत गहराई में है। इसके लिए 3,001 मीटर गहरी बोरिंग कराई जा रही है। इस खुदाई के लिए रोजाना 25000 लीटर पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक खुदाई का काम बहुत तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि अप्रैल महीने के आखिर तक तेल की सतह तक बोरिंग का काम पूरा हो जाएगा। यहां से पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद गंगा बेसिन में चिन्हित अन्य स्थानों पर भी इसी तरह के कुएं खोदे जाएंगे।

बताया जा रहा है कि जमीन के अन्दर ज्वलनशील और तरल पदार्थ निकल रहे हैं। जब इस मामले में कम्पनी के अधिकारियों से बात करनी चाही तो वे कतरा रहे थे। उनका कहना था कि इस मामले हम लोग नहीं बोल सकते ।हमारे दिल्ली में बैठे अधिकारी ही बोल सकते हैं।

भूस्वामी को तीन साल में मिलेंगे 30 लाख रुपये

भूस्वामी और चित्तू पांडे के वंशज नील पांडे ने ONGC द्वारा तीन वर्षों तक प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए देने की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया, जिसमें एक वर्ष का विस्तार भी शामिल है। उन्होंने कहा कि यदि तेल मिल जाता है तो ONGC ऊँची कीमतों पर आस-पास की भूमि का अधिग्रहण करेगी, जिससे किसानों को बहुत लाभ होगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .