आज चांद पर कुछ खास था, आपने नोटिस किया क्या?

वॉशिंगटन : इन दिनों चांद लगातार खबरों में है, लेकिन क्या आप जानते हैं इंटरनेशनल मून ऑब्जर्व नाइट है। इसका लुत्फ उठाने के कई तरीके हैं। सबसे अच्छा तरीका तो यह है कि आप घर से बाहर निकलें और चंद्रमा को देखें। चंद्रमा आज रात पहले क्वॉर्टर फेज में करीब आधा रोशन रहेगा। इसके चलते चंद्रमा की सतह के प्रकाश वाले हिस्से के साथ-साथ कई अन्य खासियतों को भी देखा जा सकता है। यह वो प्वॉइंट्स होते हैं जहां चंद्र दिन और रात का मिलन होता है। नासा ने इसका लाइव स्ट्रीम भी किया था। नासा की वेबसाइट पर इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई थी।

खास टेलीस्कोप की जरूरत
हालांकि चंद्रमा के इस खास दिन को ऑब्जर्व करने के लिए खास तरह के टेलीस्कोप आदि की जरूरत होगी। दूसरी तरफ नासा ने इस दिन को खास बनाने के लिए कुछ खास इंतजाम किए हैं, जिसमें दुनियाभर के मून वॉचर हिस्सा ले रहे हैं। लोकेशन सर्च पर नजदीकी इवेंट की जानकारी मौजूद थी। बता दें कि इंटरनेशनल ऑब्जर्व द मून नाइट हर साल सितंबर या अक्टूबर में पड़ती है। यह आमतौर पर चंद्रमा के पहले क्वॉर्टर फेज में होती है। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद दुनिया भर के लोगों को चंद्रमा के सम्मान में इकट्ठा करना है। चाहे वह विज्ञान के जरिए हो या फिर केवल ऑब्जर्वेशन के जरिए।

नासा का खास मकसद
इस इवेंट का एक खास मकसद भी है। इसके जरिए नासा के लूनर साइंस और एक्सप्लोरेशन मिशन को बढ़ावा देना है। नासा के चंद्रमा से जुड़े कार्यक्रमों जैसे लूनर रिकॉनिसंस ऑर्बिटर और आर्टेमिस प्रोग्राम के जरिए लोगों को अवेयर करना है। नासा ने इवेंट के बारे में जानकारी देते हुए लिखा था कि धरती के सभी इंसानों चंद्रमा से जुड़े विज्ञान और खोज के लिए आमंत्रित किया जाता है। इसमें आगे लिखा था आउटडोर में जाइए, घर पर रहिए या चाहे जहां से संभव हो, हमारे साथ मौजूद रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *