रोहित को खरीदने के लिए इन टीमों में छिड़ेगी जंग!

मुंबई: आईपीएल 2024 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस की टीम चर्चाओं में बनी हुई है। मुंबई इंडियंस ने सबको हैरान करते हुए अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को टीम की कमान सौंप दी है। साल 2024 में मुंबई इंडियंस की तरफ से हार्दिक पंड्या टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। रोहित शर्मा भी टीम में शामिल होंगे, लेकिन वह बतौर खिलाड़ी मैदान पर खेलते नजर आएंगे।

क्या रोहित छोड़ेंगे साथ: हार्दिक पंड्या के कप्तान बनाए जाने के बाद से ही मुंबई इंडियंस की टीम को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है। रोहित शर्मा के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस से संपर्क किया है। दिल्ली की टीम मुंबई इंडियन से रोहित शर्मा को ट्रेड करना चाहती थी। दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह भी मुंबई टीम के मैनेजमेंट के फैसले से खुश दिखाई नहीं दे रहे हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना दर्द बयां किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *