इन राशन कार्ड धारकों को मिलेगा मुफ्त राशन के साथ आर्थिक लाभ, नियम तय

राशन कार्ड धारकों के लिए सरकार द्वारा बड़ी तैयारी की गई है। निशुल्क गेहूं और चावल का वितरण 12 से 25 अक्टूबर तक किया जाएगा। ऐसे में हितग्राही 12 से 25 अक्टूबर के बीच निशुल्क राशन का लाभ ले सकेंगे। राशन के केंद्र पर इस बार राज्य की योगी सरकार की तरफ से कार्ड धारकों को बड़ी सौगात दी जाएगी। मुफ्त गेहूं और चावल के साथ कार्ड धारकों को राशन की दुकानों से आयुष्मान कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए राशन कार्ड की दुकानों पर कैंप लगाया जा रहा है।

आयुष्मान कार्ड के जरिए निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त कर सकेंगे। इसके साथ ही हितग्राही केंद्र सरकार की इस सुविधा का लाभ राशन कार्ड की दुकानों पर ही ले सकेंगे। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार आयुष्मान भारत योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में 6 या 6 से अधिक यूनिट वाली गृहस्थ के राशन कार्ड धारक, अंत्योदय कार्ड धारक और राशन कार्ड से जुड़े सभी सीनियर सिटीजन को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है।

जिला आपूर्ति अधिकारी उमेश कुमार के मुताबिक ग्राम पंचायत, नगरीय क्षेत्र के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, पंचायत सहायक के सहयोग से राशन विक्रेता द्वारा इस कार्य को पूरा किया जाएगा वितरण दिवस पर सभी राशन की दुकानों पर कैंप आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *