उत्तराखण्ड : तीरथ सिंह रावत ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्य के 10वें मुख्यमंत्री बने

मनोज रौतेला की रिपोर्ट :
देहरादून : उत्तराखण्ड के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं तीरथ सिंह रावत. रावत ने बुधवार की शाम 4 बजे उत्तराखंड के नए सीएम के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में उन्हें शपथ दिलाई।

फिलहाल नई सरकार में किसी मंत्री ने शपथ नहीं ली है। इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्‍हें नया नेता चुना गया था। बैठक में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री और उत्‍तराखंड के प्रभारी डॉक्टर रमन सिंह,केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल के अलावा कार्यवाहक मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्‍यक्ष बंशीधर भगत, दुष्‍यंत कुमार गौतम, यशपाल आर्य, रेखा आर्य समेत उत्तराखण्ड से भाजपा के तमाम सांसद और विधायक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *