कांग्रेस अध्यक्ष के नामांकन का आज आखिरी दिन, थरूर और खड़गे मैदान में, ये दिग्गज Out!

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का आखिरी दिन है। सभी संभावित उम्मीदवार आज पर्चे दाखिल करेंगे। नॉमिनेशन का वक्त करीब आते-आते दिग्विजय दौड़ से बाहर हो गए। कांग्रेस दफ्तर के सामने प्रमोद तिवारी ने मीडिया के सामने दावा किया कि दिग्गी खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे यानी अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। खड़गे गांधी फैमिली की पसंद हैं यानी कांग्रेस के ऑफिशियल कैंडिडेट।

प्रमोद तिवारी ने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का प्रस्तावक बनने जा रहा हूं। BJP अपनी आंख खोलो और देखो की कांग्रेस में चुनाव होता है आपके यहां नहीं होता…दिग्विजय सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने निर्णय लिया है कि वे खड़गे जी के प्रस्तावक बनेंगे। उनको मैं प्रणाम करता हूं। गांधी परिवार ने इस चुनाव में कुछ दखल नहीं दिया।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे (मल्लिकार्जुन खड़गे) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और मैं उनका काफी आदर भी करता हूं इसलिए मैंने तय किया है कि मैं उनका (नामांकन भरने में) समर्थन करुंगा। दिग्विजय सिंह की उम्मीदवारी पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मैं दोपहर में (कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन) दाखिल करने जा रहा हूं। हम सब एक ही कांग्रेस विचारधारा को साझा करते हैं। हम चाहते हैं कि पार्टी मजबूत हो।ये कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है। यह मित्रतापूर्ण मकाबला होने जा रहा है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि जब वे (मल्लिकार्जुन खड़गे) अपना नामांकन दाखिल करेंगे तब मैं उस पर कुछ कह सकुंगा। वे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और मेरा उनके साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। जब आप किसी दौड़ में हिस्सा लेते हैं तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ दौड़ते हैं।

कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि शशि थरूर, दिग्विजय सिंह और शायद मल्लिकार्जुन खड़गे आकर नामांकन दाखिल करेंगे। यह लाकतांत्रिक प्रक्रिया है और हर 5 साल में होती थी। पहले सह संवेदी उम्मीदवार होता था इसलिए मतदान नहीं होता था। इस बार अधिक लोग नामांकन करना चाहते हैं इसलिए हम (चुनाव के लिए) तैयार हैं। शशि थरूर ने 11:25 तक आने के लिए कहा था और दिग्विजय सिंह ने 11-11:30 की बीच में नामांकन दाखिल करने के लिए कहा था।

इस बीच अध्यक्ष पद के रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हो गए हैं। वहीं ये भी संकेत मिला है कि दिग्विजय सिंह इस रेस से बाहर हो सकते हैं। इसके अलावा मुकुल वासनिक और कुमारी शैलजा भी नामांकन दाखिल कर सकती हैं। नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। इस बीच G-23 ग्रुप के अलग से प्रत्याशी उतरने की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

बता दें कि दिग्विजय और शशि थरूर से पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को इस दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा था लेकिन राजस्थान कांग्रेस विधायक दल की बैठक नहीं हो पाने के कारण गहलोत अब पार्टी हाईकमान की नजरों से उतर गए हैं। इसलिए उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद खुद को इस दौड़ से अलग कर लिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अभी तक शशि थरूर और दिग्विजय सिंह का नाम सामने आया है। शशि थरूर शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने गुरुवार को दिग्विजय सिंह के साथ बैठक की और दोनों नेताओं ने कहा कि उनका मुकाबला प्रतिद्वंद्वियों का नहीं, बल्कि दोस्तों के बीच होगा और अंतत: कांग्रेस की जीत होगी। दिग्विजय सिंह ने नामांकन पत्र लिए हैं। उन्होंने कहा कि वे शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। झारखंड में पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने भी पार्टी के शीर्ष पद के लिए नामांकन पत्र का एक सेट कलेक्ट किया। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को मतदान होगा और 19 अक्टूबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे आज सोनिया से मुलाकात करेंगे। मल्लिकार्जुन के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने को लेकर आखिरी फैसला अभी नहीं हुआ है। खड़गे 8 बार के विधायक, दो बार लोकसभा सांसद एक बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। वे सिर्फ 2019 में लोकसभा चुनाव हारे हैं। खड़गे दलित नेता हैं। वे कर्नाटक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *