आनंद अकेला की रिपोर्ट
सीधी/सिंगरौली। शनिवार को भरसेडी-निवास रोड रेलवे स्टेशन के मध्य एक रेत ले जा रहा ट्रैक्टर ट्राली मालगाड़ी से टकरा गईं। जिससे घंटों रेलवे यातायात बाधित रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भरसेडी-निवास रोड रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी ट्रैक से गुजर रही थी। इस बीच किलोमीटर नंबर- 1259/23 पर एक ट्रैक्टर वाहन क्रमांक- MP 66A 284 टावर वैगन से लेवल क्रॉसिंग पार करते समय टकरा गई। जिसके कारण समय करीबन- 22:05 बजे से 00/45 बजे तक रेल यातायात बाधित हुआ और अन्य किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। गौरतलब है कि ट्रैक्टर में रात के अंधेरे में रेत ले जाई जा रही थी।
उक्त सूचना पर SIPF/RPF/BRGW महावीर सिंह द्वारा उक्त घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। साथ ही मामले की जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक बरगमां को सौंप दी गई।

