Friday, April 24, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

महाकुंभ की हर्षा रिछारिया पर नई ‘आफत’, 55 ID पर दर्ज कराई FIR

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
03/03/25
in राज्य, समाचार
महाकुंभ की हर्षा रिछारिया पर नई ‘आफत’, 55 ID पर दर्ज कराई FIR
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

भोपाल: प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया ने भोपाल साइबर क्राइम थाने में फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इन अकाउंट्स से उनके नाम पर धोखाधड़ी, स्कैम और AI की मदद से आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए जा रहे हैं। इससे परेशान हर्षा रिछारिया ने आत्महत्या की भी धमकी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महाकुंभ से वायरल हुईं हर्षा

हर्षा रिछारिया को सबसे अधिक प्रसिद्धि प्रयागराज महाकुंभ से मिली है। यहां से वायरल होने के बाद वह इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। अब वह ऑनलाइन उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं। कई फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल उनके नाम से बनाई गई हैं, जिनका इस्तेमाल धोखाधड़ी और स्कैम के लिए किया जा रहा है। इन प्रोफाइल से फर्जी विज्ञापन बनाकर पैसे मांगे जा रहे हैं।

अश्लील वीडियो बनाए जा रहे

वहीं, हर्षा रिछारिया ने कहा कि मेरे नाम से फर्जी अश्लील वीडियो बनाए जा रहे हैं। इसकी वजह से उनकी छवि खराब हो रही है। हर्षा ने भोपाल साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में लगभग 55 ऐसे फर्जी अकाउंट्स की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

55 फर्जी आईडी चल रहे

हर्षा ने बताया कि महाकुंभ के बाद से ही उनके नाम से फर्जी अकाउंट्स बनाए जा रहे हैं। इन अकाउंट्स से तरह-तरह के स्कैम और फ्रॉड किए जा रहे हैं। हर्षा के मुताबिक कई विज्ञापनों के वीडियो बनाए जा रहे हैं और पैसे की डिमांड भी की जा रही है। इसके अलावा AI का इस्तेमाल कर गंदे फोटो, वीडियो बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने पुलिस से अपील की है कि दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। हर्षा को उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही न्याय मिलेगा। इससे पहले, हर्षा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर आत्महत्या करने की धमकी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ लोग उनकी बढ़ती लोकप्रियता से जलकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। हर्षा ने कहा था कि मेरे करीबी लोगों ने ही यह काम किया है। मैं सुसाइड नोट में उन सभी लोगों का नाम लिखकर जाऊंगी।

मैं साध्वी नहीं हूं

उन्होंने कहा कि मैं बता दूं कि मैंने कभी ऐसा नहीं बोला कि मैं साध्वी हूं, मेरा एक प्रोफेशन था, जिसमें मैं काम करती थी। ये लोग इस हद तक उतर आए कि AI से फेक वीडियो एडिट कराए। पिछले 10-15 दिनों से सर्कुलेट करा रहे हैं। रोज 25-30 मैसेज आ रहे हैं।

हर्षा ने यह भी कहा कि वो अपने धार्मिक कार्यों को जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि मैं अपने फैसले पर अडिग हूं, जब तक मेरी सांसें चलेंगी, मैं सनातन धर्म के लिए काम करूंगी, लेकिन कुछ लोगों को एक लड़की का आगे बढ़ना नहीं देखा जा रहा, इनके नाम मेरे पास आ चुके हैं।

उत्तराखंड में रहती हैं हर्षा रिछारिया

हर्षा मूल रूप से भोपाल, मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं, लेकिन वर्तमान में उत्तराखंड में रहती हैं। महाकुंभ के दौरान निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में संतों के साथ रथ पर बैठी हुई उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। उनके अनोखे लुक ने उन्हें रातों-रात प्रसिद्ध कर दिया। इंस्टाग्राम पर उनके 18 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

मीडिया से बात करते हुए साइबर थाने के प्रभारी लखन सिंह ने कहा कि 27 फरवरी को हर्षा की शिकायत दर्ज की गई और 2 मार्च को उनका बयान लिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हर्षा द्वारा दी गई फर्जी प्रोफाइल की जानकारी जुटा रही है। जैसे ही आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी जानकारी मिलती है, पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। मामले में IT एक्ट की धारा 66C, 66D और BNS की धारा 336(4) के तहत केस दर्ज किया गया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .