छत्तीसगढ़ कांग्रेस की कई सीटों पर पेंच फंसा, बची हुई सीटों पर फिर होगी चर्चा

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। वहीं अब लगातार सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों को सभी सीटों पर चुनावी मैदान में उतार दिया है। लेकिन अब तक कांग्रेस ने अपने एक भी उम्मदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है। अब खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस की कई सीटों पर पेंच फंस गया है।

जानकारी के अनुसार, सीएम भूपेश समेत सभी मंत्रियों के नाम तय है। विस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कई विधायकों के नाम भी शामिल है। बचे हुए सीटों पर आज फिर चर्चा होगी। जिसकों लेकर छग कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक होगी। इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव भी शामिल होंगे। प्रभारी कुमारी सैलजा, दीपक बैज भी मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें कि उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर कल CEC की बैठक हुई। इस बैठक में केसी वेणुगोपाल, समेत मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हुए। इसके साथ ही सीएम भूपेश और टीएस सिंह देव भी शामिल थे। CEC की बैठक के बाद टीएस सिंह देव ने कहा कि 90 सीटों पर चर्चा हुई है। पूरी जानकारी रखी गई है। एक दो दिन में फाइनल स्थिति सामने आएगी।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरणों पर 20 सीटों का मतदान होगा। जिसके बाद 17 नवंबर को दूसरे चरण में 60 सीटों पर मतदान होगा। वहीं मध्यप्रदेश की बात करें तो 17 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा। मिजोरम में एक चरण में में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *