Saturday, May 23, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, तीन लड़कों की मौके पर मौत

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
01/04/26
in अपराध संसार, हरिद्वार
ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, तीन लड़कों की मौके पर मौत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

पीरपुरा अंडरपास के नीचे हुआ दर्दनाक हादसा

हरिद्वार। जिले रुड़की में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मामला मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां पर तीन किशोर बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, जैसे ही वह पीरपुरा अंडरपास के पास पहुंचे तो हरिद्वार की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार (कैप्सूल) ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर ही अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के गांव तक पहुंची तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

दरअसल, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में पीरपुरा गांव के अंडरपास पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित (कैप्सूल) ट्रक ने बाइक सवार तीन नाबालिग लड़कों को टक्कर मार दी। वहीं इस सड़क हादसे में मौके पर ही दो किशोरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अयान (16 वर्ष) और मोहम्मद रकीब (17 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि उनका तीसरा साथी मोहम्मद साकिब (16 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया था।

हादसा होते ही ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसी के साथ पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया है कि उपचार के दौरान तीसरे किशोर की भी मौत हो गई। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .