Thursday, June 4, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक बदमाश घायल

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
04/06/26
in अपराध संसार, देहरादून
मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक बदमाश घायल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

तीन अन्यों की तलाश जारी

देहरादून। गुरूवार तड़के नयागांव क्षेत्र में तलाशी और नाकेबंदी के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ हो गयी। इस दौरान राजस्थान के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। पुलिस तीन अन्य फरार बदमाशों की तलाश में लगातार सर्च अभियान चला रही है। घायल बदमाश को उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, तड़के नयागांव चैकी बैरियर पर वाहनों की तलाशी ले रही थी। इस दौरान राजस्थान नंबर की एक स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया। किन्तु कार में सवार बदमाशों ने बैरियर को टक्कर मारते हुए वाहन को तेज गति से सेलाकुई की ओर भगा दिया। शक होने पर  पुलिस टीम ने उनका पीछा शुरू कर दिया। भागते हुए बदमाश चांदनी चैक से भूरपुर की ओर पहुंचे और रामगढ़ क्षेत्र के रपटे के पास अपनी कार छोड़कर नदी की तरफ भागने लगे।

भागने के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। दूसरे बदमाश को पुलिस ने पीछा कर मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को तत्काल प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे उपचार के लिए दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार जारी है।  बदमाशों से मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल के साथ-साथ अस्पताल जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से दो देशी तमंचे, खोखे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घटना में प्रयोग स्विफ्ट कार भी कब्जे में ले ली गई है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम घायलों में रिंकू मीणा (उम्र 30 वर्ष) ग्राम अखरोट, तहसील मंडावर, थाना मंडावर, जिला दौसा, राजस्थान व विनोद कुमार मीणा (उम्र 32 वर्ष) ग्राम एवं पोस्ट झारेड़ा, तहसील हिंडौन सिटी, जिला करौली, राजस्थान है।

इस मामले में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया है कि पुलिस जांच में सामने आया है कि मुठभेड़ में घायल रिंकू मीणा के खिलाफ राजस्थान में हत्या समेत कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं विनोद मीणा के खिलाफ भी राजस्थान के अलग-अलग थानों में कई गंभीर अपराध दर्ज बताए जा रहे हैं। साथ ही पुलिस फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस बदमाशों के उत्तराखंड आने के उद्देश्य की जांच कर रही है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .