लड़की की शादी से आहात होकर बनाया वीडियो, फिर प्रेमी ने कर लिया सुसाइड

बालोद l छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एकतरफा प्यार में युवक ने आत्महत्या कर ली. मामला पाररास क्षेत्र का है. आत्महत्या करने से पहले युवक ने कमरे में लिखा कि उसकी मौत प्रेमिका के लिए उसकी तरफ से शादी का गिफ्ट है. साथ ही युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो भी बनाया और उसे Whatsapp स्टेटस पर अपलोड किया.

पुलिस ने बताया कि युवक ने दीवार पर कोयले से लिखा, ”मेरी मौत तेरी शादी का गिफ्ट, आई लव यू”. फिर उसने गले में फंदा डालते हुए एक वीडियो बनाया. उसे Whatsapp स्टेटस पर शेयर किया. बाद में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. दरअसल, युवक एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था. उस लड़की की शादी हो रही थी. जिससे युवक बेहद आहत था.

बालोद के डीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही वीडियो की भी जांच की जा रही है. आगे की कार्रवाई जारी है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *