हमारे यहां एक भी है! फिर नीतीश ने पकड़ ली मंत्री की गर्दन, जानें पूरा मामला

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे मूड में नजर आए। दरअसल, मॉरीशस के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिवसागर रामगुलाम की जयंती थी। तेजस्वी और कैबिनेट के दूसरे सहयोगियों के साथ नीतीश ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मीडिया वाले वहीं पर खड़े थे। श्रद्धांजलि देने के बाद नीतीश कुमार मीडिया की ओर मुखातिब हुए। अभी कुछ बोलने ही वाले थे कि तभी उनकी नजर एक पत्रकार पर पड़ी, जो टीका लगाए हुए था। इसके बाद मंत्री अशोक चौधरी को नीतीश कुमार ढूंढने लगे। वो थोड़ा पीछे खड़े थे। उन्होंने हाथ लंबा किया और मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ ली।

जब नीतीश ने पकड़ी मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जैसे ही पत्रकारों ने सवाल पूछा वैसे ही वो मंत्री अशोक चौधरी को ढूंढने लगे। फिर उन्होंने अशोक चौधरी की गर्दन पकड़कर मीडियावालों के आगे कर दिया। दरअसल, पत्रकारों में से एक ने माथे पर टीका लगा रखा था। इसके बाद नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे यहां भी एक है। फिर अशोक चौधरी की गर्दन को पकड़कर नीतीश कुमार आगे लाए।

मंत्री अशोक चौधरी ने पत्रकार से टकराया माथा

हालांकि, सार्वजनिक तौर पर अशोक चौधरी के गर्दन पकडे़ जाने से वो थोड़ा हिचक रहे थे। मगर नीतीश कुमार ने एक बार फिर जोर से गर्दन पकड़ा और पत्रकार के माथे तक अशोक चौधरी को पहुंचा दिया। इसके बाद पत्रकार और अशोक चौधरी आपस में माथे को टकराया। इस दौरान माहौल का हंसी-मजाक वाला रहा।

ललाट पर टीका देख नीतीश ने अशोक को खोजा

दरअसल, बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी घर में पूजा-पाठ करते हैं। उनका भजन-कीर्तन करते एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। इस बात की जानकारी नीतीश कुमार को भी थी। अशोक चौधरी अक्सर अपने ललाट पर टीका लगाए रहते हैं। सोमवार को जब पत्रकार के ललाट पर नीतीश कुमार ने टीका देखा तो उन्होंने दोनों मिलन करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *