छत्तीसगढ़ : अचानक मौसम में आई ठंडक, तीन जिलों में शीतलहर चलने की आशंका

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मौसम में ठंडक है और सूरज की तपिश से आराम मिला है। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। प्रदेश के सभी संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य रहे। इस दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस अम्बिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सरगुजा संभाग में 1 से 2 स्थानों पर शीतलहर चलने का अनुमान व्यक्त किया है।

प्रदेश के मौसम की बात करें तो प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में काफी परिवर्तन हुआ है, इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की सम्भावना है।

तीन जिलों में चल सकती है शीतलहर

मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के तीन जिलों बलरामपुर-रामानुजगंज, सरगुजा, जशपुर में शीतलहर चलने का अनुमान लगाया है। वहीं राजधानी रायपुर में आकाश साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री सेल्सियस और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान

  • रायपुर- 33.4 डिग्री और 16.7 डिग्री सेल्सियस
  • बिलासपुर- 32.2 डिग्री और 15.6 डिग्री सेल्सियस
  • पेंड्रारोड- 31 डिग्री और 12.8 डिग्री सेल्सियस
  • अंबिकापुर- 28.9 डिग्री और 7.9 डिग्री सेल्सियस
  • जगदलपुर- 33.4 डिग्री और 12.2 डिग्री सेल्सियस
  • दुर्ग- 35.6 डिग्री और 12.2 डिग्री सेल्सियस

आने वाले हफ्ते के लिए राज्य के मौसम का पूर्वानुमान

  • 7 मार्च- सरगुजा संभाग के जिलों में 1-2 स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है।
  • 8 मार्च- प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना
  • 9 मार्च- प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
  • 10 मार्च- प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
  • 11 मार्च- प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
  • 12 मार्च- प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
  • 13 मार्च- प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *