गूगल सोशल मीडिया का एक ऐसा प्लेटफार्म है जो दुनिया में हमें हर तरह की जानकारी प्रोवाइड करता है। केवल एक सिंगल शब्द लिखने से ही गुगल उसकी सारी जन्मकुंडली हमारे सामने निकला कर रख देता है ऐसे में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें यह बताया गया है कि लड़कियां आखिर गुगल पर किस तरह की सर्चिंग करती है।
एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कुल 15 करोड़ इंटरनेट यूजर्स हैं और उनमें से लगभग 40% महिलाएं हैं जो अपने काम के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करती हैं। वहीं कम उम्र की लड़कियां कुछ इस तरह से सर्च करती हैं। आए जानते हैं—-
करियर से जुड़ी जानकारी सर्च करती हैं- कम उम्र की लड़कियां ज्यादातर गुगल पर अपने करियर से जुड़ी जानकारी सर्च करती हैं जैसे कौन से कॉलेज अच्छा है स्टडी के आगे क्या पढ़ाई करें कैसी जाॅब और करिय़र अच्छा है ऐसी जानकारी लड़कियां गुगल पर सर्च करना पसंद करती है।
ऑनलाइन शॉपिंग – इसके अलावा अधिकतर लड़कियां ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करती है और इसके बारे में जानकारी लेना पसंद करते है। ऑनलाइन साइट्स पर अधिकतर कपड़ों को सिलेक्ट किया जाता है और नए कलेक्शन्स से लेकर लड़कियां इसके ऑफर और डिस्काउंट की भी ऑप्शन सर्च करती हैं
ब्यूटी सिक्रेट्स- गुगल पर सबसे ज्यादा ब्यूटी सिक्रेट्स भी सर्च किए जातेहैं जिसमें लड़कियां देसी नुस्खे, DIY, गोरे बनने के हैक्स, घर पर वैक्सिंग कैसे करें आदि घरेलू नुस्खे और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स के बारे में भी बहुत ज्यादा सर्च किया जाता है।
लेटेस्ट डिजाइन- लड़कियों को हमेसा लेटेस्ट में रहना पसंद होता है ऐसे में वह गुगल पर आए दिन मेहंदी डिजाइन, रंगोली डिजाइन, होम डेकोर डिजाइन आदि बहुत ज्यादा सर्च करती है लेकिन इन में सबसे अधिक मेहंदी डिजाइन है।
रोमांटिक गानें- आज कल की भागदौड़ की जिंदगी में राहत पाने के लिए लड़कियां गुगल पर रोमांटिक गानों को भी सर्च करती हैं और इसमें रोमांटिक शायरियां भी होती हैं।
