ऐसा क्या हुआ जो दिग्विजय सिंह ने कैबिनेट मंत्री को दी खुली धमकी!

भोपाल : 2023 मध्य प्रदेश का चुनावी साल है, कुछेक महीनों बाद ही यहां विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं गंवा रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां वह शिवराज सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को खुलेआम धमकी देते नजर आ रहे हैं। दिग्गी ने कहा कि अगर इस बार कांग्रेस की सरकार आ गई तो तुझे छोड़ेंगे नहीं।

दरअसल, यह मामला उस वक्त है जब रविवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह गुना जिले के बमोरी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक में पहुंचे हुए थे। इसी दौरान दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश सरकार में पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया खुलेआम धमकी देते हुए कहा-‘अगर तू न सुधरा तो कांग्रेस की सरकार आने पर तुझे छोड़ेंगे नहीं, मैं मंच से मंत्री को धौंस दे रहा हूं’। इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह ने गुना जिले के कर्मचारियों को भी सावधान करते हुए कहा, जो अधिकारी-कर्मचारी यहां की निर्दोष जनता को परेशान करेंगे उनको भी नहीं छोड़ूंग।

वहीं दिग्विजय सिंह की धमकी आने के बाद मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का बयान भी सामने आया है। मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा-दिग्विजय सिंह जाने क्यूं धमकी दे रहे हैं, मैं चाहता तो बमौरी में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ कर देता, मेरी मानसिकता किसी का नुक़सान करने की नहीं है। मैं डरता हूं तो सिर्फ़ अपने नेता से या फिर ईश्वर से, और किसी से नहीं।

जानिए आखिर किस बात पर गुस्सा हुआ दिग्विजय सिंह
बता दें कि कुछ दिन पहले ही गुना जिले और बमोरी के स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने दिग्विजय सिंह से शिकायत की थी कि पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया उन्हें धमकाते हैं। उनके कहने पर यहां के पुलिस अफसर और अन्य विभाग के अधिकारी मंत्री के नाम पर डराते हैं। जब उनके पास कोई काम लेकर जाते हैं तो वह सीधे बात नहीं करते हैं। इसी को लेकर दिग्विजय सिंह ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भरते के लिए मंच से महेंद्र सिसौदिया को मंच से धमकी दे डाली।

कौन हैं मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया…
आपको बताते चलें कि महेंद्र सिंह सिसोदिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफी करीबी माने जाते हैं। वो पहले मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार में भी मंत्री रहे हैं। लेकिन बाद में जब सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी तो वह भी पाला बदलकर बीजेपी में चले गए और मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। वह गुना जिले से विधायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *