Wednesday, July 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

धर्म और राजनीति में कौन कर रहा घालमेल?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
01/01/24
in राष्ट्रीय, समाचार
धर्म और राजनीति में कौन कर रहा घालमेल?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, सियासत के नए-नए मुद्दे जोर पकड़ रहे हैं। अगले साल 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा और इसपर होने वाली सियासत से हर कोई वाकिफ है। ऐसे में अब विपक्षी दलों ने एक बार फिर इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष किया है।

पीएम मोदी पर धर्म और राजनीति में घालमेल करने का आरोप

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस के नेताओं ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले कई परियोजनाएं शुरू करने को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर राजनीति तथा धर्म में घालमेल करने का आरोप लगाया।

शनिवार को पीएम मोदी ने कई योजनाओं का किया उद्घाटन

महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डा और पुनर्विकसित अयोध्या धाम स्टेशन का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने दो अमृत भारत और छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने सभी नागरिकों से 22 जनवरी को अपने घरों में ‘दीये’ जलाने की अपील की, ताकि पूरा देश मंदिर की महिमा का आनंद उठा सके। प्रधानमंत्री ने लोगों से 14 जनवरी को ‘मकर संक्रांति’ से मंदिर के उद्घाटन दिवस तक देश भर के तीर्थ स्थलों और मंदिरों में स्वच्छता अभियान शुरू करने का भी आग्रह किया।

जानें टीएमसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर क्यों किया कटाक्ष

मोदी पर कटाक्ष करते हुए टीएमसी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल घोष ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘यह वास्तव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नया भारत है, जहां 97 करोड़ लोग पौष्टिक आहार नहीं ले सकते। इसके बावजूद सरकार ने गरीबों के लिए खाद्यान्न सब्सिडी में 63 प्रतिशत की कटौती की है। जहां दो लाख शहरी लोग बेघर हैं और 6.5 करोड़ लोग झुग्गियों में रहते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन आपके पास प्रधानमंत्री के कटआउट वाले सेल्फी बूथ हैं, जो वादा करते हैं कि ‘अच्छे दिन’ जल्द आने वाले हैं।’

विपक्ष ने क्यों की रेलवे परियोजना के उद्घाटन की आलोचना?

घोष की पार्टी के वरिष्ठ सहयोगी और पश्चिम बंगाल के मंत्री एवं कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने प्रधानमंत्री द्वारा रेलवे परियोजना के उद्घाटन की आलोचना करते हुए कहा, ‘बुनियादी ढांचा अधिक संख्या में ‘हाई-स्पीड’ ट्रेन चलाने के लिहाज से उपयुक्त नहीं है, इससे यात्री सुरक्षा से समझौता होता है। मोदी जुमलेबाजी कर रहे हैं।’ उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह हर धर्म को मान्यता न देकर भारत के ताने-बाने को खतरे में डालने के साथ भगवान तक पहुंचने और सभी को शामिल करने के श्री रामकृष्ण के उपदेश ‘जोतो मत, तोतो पथ’ (जितने मत, उतने रास्ते) का उल्लंघन है।

अधीर रंजन ने राजनीति के साथ धर्म को मिलाने का लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डब्ल्यूबीपीसीसी) के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘मोदी और उनकी पार्टी भाजपा राजनीति के साथ धर्म को मिला रही है। राम मंदिर एक बात है, लेकिन राम मंदिर के नाम पर राजनीतिक अभियान चलाना दूसरी बात है।’ चौधरी ने कहा कि किसी स्थान पर हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन बनवाना ठीक है, लेकिन पूरे देश के लोगों को हवाई अड्डे और ट्रेन की जरूरत है।

दोनों दलों पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बंगाल इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने महान विकास पहल की शुरुआत की है, लेकिन पश्चिम बंगाल के दल कभी नहीं सीखेंगे। अतीत में भी उनकी राजनीति से हमारा राज्य पीछे हो गया और वे लोग ऐसा करना जारी रखेंगे।’

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .