नए साल के जश्न के बीच मणिपुर में फिर सुलगी आग!

नई दिल्ली : मणिपुर में मई 2023 में शुरू हुई हिंसा, अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कई महीनों से मणिपुर में शांति थी लेकिन अब एक बार फिर से हमले की खबर आई है। मणिपुर में हिंसा के बाद पुलिस और उग्रवादियों के बीच टकराव बड़ा है। शनिवार देर रात सुरक्षा बलों पर उग्रवादियों ने घात लगाकर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड से अटैक किया।

रातभर होती रही फायरिंग
इस हमले में सुरक्षा बलों के चार जवान घायल हो गए। उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए IED का इस्तेमाल किया। बताया जाता है कि उग्रवादी कुकी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने सुरक्षा बलों पर प्लानिंग के तहत हमला किया। हमले के बाद मोरेह में तैनात पुलिस पर उग्रवादियों ने फायरिंग भी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और रात भर दोनों ओर से फायरिंग होती रही।

हमलावरों ने स्पेशल पुलिस कमांडो के आवास वाले बैरक को निशाना बनाया था। इस हमले में चार जवान घायल हुए हैं। यह सभी जवान आवास पर रेस्ट कर रहे थे। इसके पहले 30 दिसंबर को असम राइफल्स के मुख्य ठिकाने के पास उग्रवादियों ने सुरक्षा वालों को निशाना बनाया था। इसमें भी एक जवान घायल हुआ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *