‘मैं अभी ट्रॉफी छूना नहीं चाहता…’, वर्ल्ड चेस चैंपियन बनने के बाद ऐसा क्यों बोले डी. गुकेश?

नई दिल्ली: चेहरे पर मुस्कान लिये डी गुकेश ने शुक्रवार को पहली बार विश्व चैम्पियनशिप ट्रॉफी को देखा लेकिन कहा कि वह इसे छूने के लिये अभी इंतजार करेंगे। चेन्नई के 18 वर्ष के ग्रैंडमास्टर गुकेश चीन के डिंग लिरेन को हराकर सबसे युवा विश्व चैम्पियन बने। चैम्पियनशिप का आखिरी मुकाबला करीब तीन सप्ताह तक चला।

गुकेश ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ द्वारा पोस्ट किये गए वीडियो क्लिप में कहा ,‘‘पहली बार इसे करीब से देख रहा हूं। मैं इसे छूना नहीं चाहता। समापन समारोह में इसे उठाऊंगा।’’ समापन समारोह शाम को होगा। विश्वनाथन आनंद के बाद विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाले गुकेश दूसरे भारतीय हैं । आनंद ने पांच बार चैम्पियनशिप जीती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *