Sunday, May 3, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ क्यों लाया गया अविश्वास प्रस्ताव?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
11/12/24
in राष्ट्रीय, समाचार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ क्यों लाया गया अविश्वास प्रस्ताव?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ पर निशाना साधा है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जगदीप धनखड़ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सदन में जगदीप धनखड़ का व्यवहार विपक्षी सदस्यों के प्रति पक्षपातपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमें मजबूरी में अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा।

विपक्षी नेताओं को बोलने से रोका जाता- खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “विपक्षी नेताओं को बोलने से रोका जाता है। सभापति के चलते सदन में गतिरोध बना हुआ है। उनके आचरण से देश की गरिमा को नुकसान है। हमारी सभापति से निजी दुश्मनी नहीं है। आज सदन में राजनीति ज्यादा हो रही है। सभापति को निष्पक्ष होना चाहिए। धनखड़ सरकार के प्रवक्ता बन गए हैं।”

खड़गे ने कहा कि सभापति का काम नियम से सदन को संचालित करने का होता है और वो राजनीति से परे होते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में सभापति कभी खुद को आरएसएस का एकलव्य बताते हैं तो कभी सरकार की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे होते हैं। खड़गे ने कहा, “सदन में बहुत ही सीनियर बुद्धिजीवी, वरिष्ठ पत्रकार, 30-40 सालों का राजनीतिक इतिहास वाले लोग बैठे हैं। लेकिन सभापति सबको हेडमास्टर की तरह से लेक्चर देते हैं।”

क्या कहता है संविधान का अनुच्छेद 67?

हालांकि धनखड़ को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का जो नोटिस विपक्षी दलों ने दिया है, उस पर आगे की कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 67 की व्याख्या पर काफी हद तक निर्भर करती है। देश के संसदीय इतिहास में ऐसा पहली बार है कि राज्यसभा के सभापति के खिलाफ यह कदम उठाया गया है। संवैधानिक विशेषज्ञों का कहना है कि इस नोटिस पर विचार किया जाए या नहीं, इसमें सरकार की भी प्रमुख भूमिका हो सकती है।

संविधान के अनुच्छेद 67(बी) में कहा गया है, “उपराष्ट्रपति को राज्यसभा के एक प्रस्ताव (जो सभी सदस्यों के बहुमत से पारित किया गया हो और लोकसभा द्वारा सहमति दी गई हो) के जरिये उनके पद से हटाया जा सकता है। लेकिन कोई प्रस्ताव तब तक पेश नहीं किया जाएगा, जब तक कम से कम 14 दिनों का नोटिस नहीं दिया गया हो, जिसमें यह बताया गया हो ऐसा प्रस्ताव लाने का इरादा है।”

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .