पत्नी ने की दूसरी शादी, नाराज पति ने कर दी सास की हत्या

मुंबई l मुंबई की विले पार्ले पुलिस ने अपनी सास शामल शिगम के मर्डर के आरोप में इकबाल अब्बास शेख नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसीपी अविनाश धर्माधिकारी ने बताया कि वारदात 2 सितंबर को सत्कार होटल के पास पितलेवाडी इलाके में हुई।

इकबाल का शामल की बेटी से साल, 2011 में विवाह हुआ था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। इस बीच साल, 2018 में अब्बास किसी केस में जेल में बंद हो गया। उसकी पत्नी ने अब्बास की क्रिमिनल बैकग्राउंड की वजह से दूसरी शादी कर ली। अब्बास कुछ दिन पहले जेल से बाहर आया और पत्नी से मिलने गया। उससे उसके साथ ही रहने को कहा।

सास ने नहीं दी जानकारी तो कर दी हत्या
पहले तो पत्नी ने हां कर दी, लेकिन अगले दिन जब अब्बास पत्नी से मिलने आया, तो वह घर से कहीं और चली गई। इस पर अब्बास ने अपनी सास शामल से पत्नी के बारे में पूछताछ की। सास ने जब कुछ नहीं बताया, तो अब्बास ने उनकी हत्या कर दी।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *