क्या एमपी के सीएम बनेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया? दिया बड़ा बयान

भोपाल: मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का चेहरा कौन होगा ये साफ नहीं है। इसी बीच मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया एक निजी चैनल में इंटरव्यू दे रहे थे। जब सिंधिया से मुख्यमंत्री बनाने को लेकर सवाल किया गया तो सिंधिया ने साधा हुआ जवाब दिया। बता दें कि 2018 में सिंधिया एमपी में सीएम पद के दावेदार थे लेकिन कांग्रेस ने कमलनाथ को सीएम बनाया था। बाद में 2020 में सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ले ली थी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में आज कितने गुट हैं ये सभी जानते हैं। लेकिन मेरी आदत नहीं है किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने की जिस कारण से मैं कुछ नहीं कहूंगा। गुटबाजी की बात करने से पहले कांग्रेस पर अपने भीतर देखना चाहिए।

सीएम बनने को लेकर क्या कहा?

सीएम बनने के सवाल पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मैंने अपनी दादी और पिताजी से जो सीखा है उसका मतलब है कि राजनीति हमारे परिवार के लिए सेवा का मार्ग है। राजनीति के माध्यम से हम सेवा और अधिक कर सकते हैं। सिंधिया ने कहा कि ये आपके सोच और विचारधारा पर निर्भर करता है। दो तरीके की सोच विचार होता है। जिनका मकसद राजनीति होता है उन लोगों के लिए ये पद महत्वपूर्ण होता है। जिन लोगों के लिए जनसेवा माध्यम होता उसी से जरिए वो आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे दिमाग में हमेशा एक बात रहती है कि मैं क्या नया कर सकता हूं। लोगों की सेवा को कैसे और अच्छे से कर सकता हूं।

परिवार पर भी साधा निशाना

परिवार के सवाल पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जब कोई राजनीतिक दल एक ही परिवार के लोगों को सर्वश्रेष्ठ अहोदे पर बैठने का अधिकार देता है। उसे ही परिवारवाद कहा जाता है। परिवारवाद के लिए जरूरी नहीं है कि किसी नेता को जनता ने चुना है तो हम उसे नकार दें। बीजेपी का परिवारवाद ऐसे लोगों के लिए नहीं जिन्हें जनता की अदालत ने स्वीकार किया है। विपक्षी एकता के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि ये जो गठबंधन है केवल मोदी जी को रोकना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *