उत्तराखंड : महिला संत का आरोप- पुलिस कांस्टेबल ने किया कुंभ के दौरान दुष्कर्म, मामला दर्ज

हरिद्वार l उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार…. यहां इंसानियत शर्मसार हुई है। हरिद्वार से दुष्कर्म की एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। हरिद्वार में एक महिला संत ने पुलिस कांस्टेबल के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। पीड़िता की शिकायत पर श्यामपुर पुलिस थाने ने मामला दर्ज कर गहराई से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बता दें कि महिला ने जिस कॉन्स्टेबल के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया है वह वर्तमान में टिहरी जिले में तैनात है और मूल रूप से देहरादून का रहने वाला है। चलिए आपको पूरे मामले से अवगत कराते हैं।

पीड़िता हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाजीपुर में स्थित आश्रम की संचालिका हैं। 47 साल की महिला संत ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि कुंभ मेले के दौरान टिहरी जिले से ड्यूटी पर पुलिस कांस्टेबल दिलीप सिंह से उनकी मुलाकात हरिद्वार के आश्रम में हुई थी। इसके बाद दिलीप सिंह ने उनके ही आश्रम में कमरा लेकर उनके साथ रहने की बात कही और महिला संत ने इस पर सहमति जताते हुए कॉन्स्टेबल दिलीप सिंह को एक कमरा दे दिया और महिला के आश्रम में कमरा मिलने के बाद कॉन्स्टेबल दिलीप सिंह वहीं पर रहने लगा।

महिला का आरोप है कि एक रात दिलीप सिंह उनके कमरे में जबरन घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने जब इस बात का विरोध किया तो दिलीप सिंह ने महिला की बेरहमी से पिटाई की और उसके साथ जबरन रेप किया। पीड़िता महिला संत ने कॉन्स्टेबल दिलीप कुमार के ऊपर जेवरात चोरी करके ले जाने का आरोप भी लगाया है। इंसाफ की आस में महिला ने पुलिस के दरवाजे खटखटाए मगर पुलिस ने महिला की गुहार को अनसुना कर दिया और मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिसके बाद अंत में महिला को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।

उसके बाद कोर्ट के आदेश पर श्यामपुर थाने में आरोपी सिपाही दिलीप सिंह के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला कॉन्स्टेबल की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया है और अब आरोपी कांस्टेबल को जल्द ही हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जाएगी और आरोप सत्य साबित होने पर कांस्टेबल के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *