Friday, August 28, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

रक्षाबंधन पर न्याय की राखियां लेकर सीएम आवास पहुंचीं महिलाएं

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
27/08/26
in देहरादून
रक्षाबंधन पर न्याय की राखियां लेकर सीएम आवास पहुंचीं महिलाएं
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

  • अंकिता को पूर्ण न्याय की मांग के साथ सरकार-सीबीआई पर उठाए सवाल
  • महिला कांग्रेस ने गीत के माध्यम से सरकार को जगाने का किया प्रयास

देहरादून। रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं अंकिता भंडारी सहित प्रदेश की बेटियों और बहनों के न्याय की राखियां लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं। महिलाओं के पहुंचने से पहले ही पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया।

मुख्यमंत्री आवास के बाहर महिलाओं ने अंकिता भंडारी को पूर्ण न्याय दिलाने, सरकार की कथित उदासीनता और सीबीआई जांच की अब तक सामने न आई प्रगति को लेकर सवाल उठाए। महिलाओं ने गीत के माध्यम से मुख्यमंत्री और सरकार को जगाने का प्रयास किया। गीत के भावपूर्ण बोलों में अंकिता भंडारी, नन्ही परी और प्रदेश की उन तमाम बेटियों-बहनों की पीड़ा को स्वर दिया गया, जो दुष्कर्म, हत्या और अन्य गंभीर अपराधों की शिकार हुई हैं।

गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित कई महिलाओं की आंखें नम हो गईं। इसके बाद महिलाओं ने अपने-अपने घरों से तैयार कर लाई गई अंकिता के न्याय की राखियां, रोली, मौली, धूप-दीप एवं मिठाई के साथ मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। काफी देर तक प्रयास के बावजूद जब मुख्यमंत्री महिलाओं से मिलने नहीं पहुंचे तो प्रशासन के अधिकृत अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि रक्षाबंधन बहन की रक्षा के संकल्प का पर्व है। आज उत्तराखंड की बहनें इसी संकल्प को लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंची थीं, लेकिन उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस किसी निर्दाेष व्यक्ति को कटघरे में खड़ा करने की मांग नहीं कर रही है, लेकिन निष्पक्ष जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएं, उन्हें कानून के अनुरूप सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में आशा मनोरमा शर्मा, पुष्पा पंवार, चंद्रकला दीपा चौहान, रेखा ढींगरा, अनीता सकलानी, नंदिता गढ़िया, सीमा, विजया, अनुराधा, बबीता, पार्वती, सरस्वती नेगी, पिंकी पवार, विमला थपलियाल, शशि रावत, इंदु डोभाल, मसूरी खांकरियाल, शारदा चमोली व सरोजनी राणा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

Related

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .