WWE एक्सट्रीम रूल्स 2020 में हुए सभी मैचों के परिणाम

WWE का साल 2020 का एक्सट्रीम रूल्स समाप्त हो चुका है। कोरोना महामारी के चलते अन्य पेपर व्यू इवेंट की तरह ये पीपीवी भी गिने-चुने दर्शको के बीच हुआ। इस वर्ष एक्सट्रीम रूल्स में कुल 8 मैच हुए जिसमे एक्सट्रीम रूल्स की शर्त वाला केवल एकमात्र मैच था जो कि डॉल्फ जिगलर और ड्रू मैकइंटायर के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए हुआ।

इसके अतिरिक्त कई अन्य मैच हुए जो कि चैंपियनशिप के लिए थे और कुछ अलग शर्तो वाले मैच जो आमतौर पर कभी कभार ही देखने को मिलते है। इस वर्ष एक्सट्रीम रूल्स इवेंट की शुरुआत केविन ओवेन्स और मर्फी के मैच से हुई जबकि मेन इवेंट में ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमन के बीच वायट स्वामप मैच हुआ। आइये नजर डालते है एक्सट्रीम रूल्स पीपीवी में हुए सभी मैचों के परिणाम पर।

1- सिंगल्स मैच: केविन ओवंस ने मर्फी को हराया। मैच के अंत में केविन ओवेंस ने स्टनर देकर मर्फी को पिन किया और इस मैच को अपने नाम किया।

2- WWE स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियनशिप के लिए टेबल्स मैच: सेजारो और शिंसुके नाकामुरा ने द न्यू डे को हरा कर चैंपियनशिप जीती। सीजरो और शिंस्के नाकामुरा ने हुए कोफी को टेबल पर पटक कर मैच जीता।

3- WWE स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए सिंगल्स मैच: बेली (साशा बैंक्स के साथ) ने निकी क्रॉस (एलेक्सा ब्लिस के साथ) को हराकर सफलतापूर्वक टाइटल रिटेन किया।

4- यूएस चैंपियनशिप मैच: एमवीपी vs अपोलो क्रूज, अपोलो इस मैच के लिए रिंग में नही आ पाते है क्योंकि की बैकस्टेज बॉबी लैश्ले ने अपोलो क्रूज को फुल नेल्सन लगा दिया था। हालांकि एमवीपी ऐलान किया कि वो नए यूएस चैंपियन है, लेकिन अनाउंसर ने इस बात का ऐलान नहीं किया।

5- आय फॉर एन आय मैच: सैथ रॉलिंस ने रे मिस्टेरियो को हराया। मैच के अंत मे रॉलिंस ने रे को स्टॉम्प दे दिया है और उनकी आंख को स्टील स्टेप्स के सहारे चोटिल कर मैच अपने नाम किया। यह मैच करीब 18 मिनट तक चला और मैच के बाद दोनों सुपरस्टार की हालत खराब थी।

6- WWE रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए सिंगल्स मैच: साशा बैंक्स (बेलीके साथ) ने असुका (केयरी सेन) को हराया।

7- WWE चैंपियनशिप के लिए एक्सट्रीम रूल्स मैच: ड्रू मैकइंटायर ने डॉल्फ जिगलर को हराया।

8- वायट स्वामप फाइट, मेन इवेंट: ब्रे वायट ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराया। यह शो का आखरी मैच था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *