पहले ओवर में 2 छक्के जड़कर भी सहवाग का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए यशस्वी

नई दिल्ली: जिम्बाब्वे के खिलाफ पांचवें टी20 में भारत के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने मैच के पहली ही गेंद छक्का जड़कर पारी शुरुआत की। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा की यह गेंद नोबॉल थी। फ्री हिट का फायदा उठाते हुए जायसवाल ने अगले ही गेंद पर फिर छक्का जड़ा। ऐसा लग रहा था कि जायसवाल की चौथे मैच की पारी का एक्शन रिप्ले चल रहा हो।

जल्द ही भारतीय टीम को झटका लगा। सिकंदर रजा को ओवर की चौथी गेंद पर विकेट मिल गया। यशस्वी जायसवाल पवेलियन लौट गए। रजा ने फुल लेंथ गेंद की जो लेट से अंदर आई। जायसवाल ने थोड़ी जगह बनाई। वह गेंद को मिड-ऑन की ओर ड्राइव करने के लिए आगे आए। गेंद को गलत लाइन पर खेले और लेग-स्टंप उखड़ गया।

जायसवाल 2 छक्के लगाकर पवेलियन लौट गए

जायसवाल भले ही 2 छक्के लगाकर पवेलियन लौट गए, लेकिन वह रोहित शर्मा और इशान किशन के क्लब में शामिल हो गए। वह टी20 इंटरनेशनल मैच के पहले ओवर में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्का जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज बने। वीरेंद्र सहवाग इस मामले में पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 छक्के जड़े थे।

रोहित शर्मा ने 2 बार मैच के पहले ओवर में 2-2 छक्के जड़े हैं। उन्होंने 2018 में साउथ अफ्रीका और 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा किया था। इशान किशन ने 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले ही ओवर में 2 छक्के जड़े थे। यशस्वी जायसवाल ने 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐसा कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *