Friday, May 1, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में बड़ा आयोजन कराएगी योगी सरकार

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
04/01/24
in राज्य, समाचार
राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में बड़ा आयोजन कराएगी योगी सरकार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

अयोध्या : 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली रामलला प्राण-प्रतिष्ठा से पहले योगी सरकार बड़ा आयोजन करनी जा रही है। सरकार श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु रामलला के श्रीविग्रह की स्थापना के साथ उल्लास-उमंग और तरंग को बढ़ाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुसार अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव के आयोजन की भी रूपरेखा तैयार की जा रही है। अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी है। 19 से 21 जनवरी के मध्य इसका आयोजन हो सकता है। इसमें देश-दुनिया के प्रख्यात पतंगबाजों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।

देश-विदेश के आयोजनों से ली जाएगी प्रेरणा

इस आयोजन के लिए अस्थायी संरचनाओं और संबंधित बुनियादी ढांचे के विकास और इवेंट प्रबंधन की संकल्पना, डिजाइन, निष्पादन और पर्यवेक्षण के लिए एजेंसी की नियुक्ति के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल फॉरमेट पर आवेदन मांगे गए हैं। इस आयोजन को भव्य स्तर पर कराने के लिए देश-विदेश में होने वाले विभिन्न पतंग महोत्सवों से प्रेरणा ली जा रही है।

750 लोगों के बैठने की व्यवस्था

आयोजन में विशिष्ट आमंत्रित मेहमानों को बैठाने के लिए 50 वीवीआईपी सोफा वाले लाउंज का निर्माण किया जाएगा। 350 कुशन लगी कुर्सियां व 350 अन्य कुर्सियों की व्यवस्था भी की जाएगी। प्रतियोगियों व आयोजन में शिरकत करने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए वॉलेंटियर्स व होस्टेसेस की तैनाती की जाएगी। यहां पर फूड काउंटर पर परोसे जाने वाले खाने में भी देसी तड़के को तरजीह देते हुए मिलेट्स से बने पकवान पेश किए जाएंगे। साथ ही अवधी जायकों का भी लुत्फ उठाने का मौका लोगों को मिलेगा। इसके साथ ही यहां होने वाले आयोजन के दौरान बंदरों से टेंटों व उपकरणों को बचाने के लिए भी एहतियातन व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

हाई क्वालिटी कैमरा सेटअप

आयोजन की फिल्मिंग के लिए विभिन्न प्रकार के हाई क्वालिटी कैमरा सेटअप तथा साउंड सेटअप को भी लगाया जाएगा। मकर संक्रांति पर वैसे भी अयोध्या समेत देश के विभिन्न इलाकों में पतंगबाजी होती ही है, ऐसे में यह आयोजन न केवल अयोध्या बल्कि देश-विदेश में चर्चाओं के केंद्र में रहकर खूब सुर्खियां बटोरेगा।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .