विदाई के समय इतनी रोई दुल्हन कि आ गया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत

ओडिशा l ओडिशा के सोनपुर से दिल को दहला देने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिससे लोगों के होश उड़ गए। घर में शादी का जश्न था। विदाई तक सबकुछ ठीकठाक रहा, लेकिन अचानक ही शादी के जश्न का माहौल गम में तब्दील हो गया। विदाई के वक्त दुल्हन इतना रोई कि उसे दिल का दौरा पड़ गया। उसे अस्पताल लेजाया गया, लेकिन वहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ओडिशा के सोनपुर में शुक्रवार को जुलुंडा गांव के मुरली साहू की बेटी रोजी की बलांगीर जिले के टेटलगांव निवासी बिसीकेसन के साथ शादी हो रही थी। लेकिन विदाई के दौरान ऐसी घटना घटी, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के मुताबिक, विदाई के दौरान महिला लगातार रो रही थी, इसके बाद महिला अचानक बेहोश हो गई और जमीन पर गिर पड़ी।

मौके पर मौजूद परिवार के सदस्यों और बाकी के लोगों ने दुल्हन के हाथ-पैर की मालिश की, उसके चेहरे पर पानी छिड़ककर उसे जगाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन होश में नहीं आई। बताया गया कि दुल्हन को तुरंत डूंगुरिपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और कारण बताया कि दुल्हन को दिल का दौरा पड़ा, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने महिला के शव को परिवार वालों को सौंप दिया।

जुलुंडा गांव के एक निवासी ने बताया कि रोजी काफी तनाव में रहती थी क्योंकि कुछ महीने पहले ही रोजी ने अपने पिता को खो दिया था। ऐसा बताया गया कि रोजी के मामा और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर रोजी की शादी का आयोजन कराया था।


साभार : खबरउत्तराखंड.कॉम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *