MP : बीजेपी ऑफिस में बुजुर्ग कार्यकर्ता पर दो युवतियों ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो किया जारी

भोपाल l दो युवतियों के वीडियो से एमपी की सियासत में खलबली मच गई है। युवतियों ने आरोप लगाया है कि भोपाल स्थित बीजेपी ऑफिस में उनके साथ छेड़खानी हुई है। आरोप लगाने वाली युवतियों ने कहा है कि यह सब कुछ बीजेपी दफ्तर स्थित पुस्तकालय में हुआ है। कांग्रेस ने भी उन युवतियों का वीडियो शेयर करते हुए शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। हालांकि युवतियों ने किसी पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

आरोप लगाने वाली युवतियों ने कहा है कि बुजुर्ग कार्यकर्ता ने उनके साथ छेड़छाड़ की है। भगवा गमछे में वीडियो जारी करने वाली युवती ने अपनी सहेली के साथ भी इस तरह की घटना होना बताया है। इस वीडियो में वह दिख रही है। वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी के दिग्गजों की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, मीडिया से बात करते हुए पार्टी के महामंत्री ने कहा है कि वीडियो की सच्चाई के बारे में पता लगाया जा रहा है।

वीडियो में दिख रहीं युवतियों का कहना है कि वह संगठन के बारे में जानकारी के लिए बीजेपी दफ्तर में स्थित नानाजी देशमुख लाइब्रेरी में जाती थीं। 12 मार्च को लाइब्रेरी में एक बुजुर्ग नेता ने छेड़छाड़ किया है। साथ ही वह बाइक से घर छोड़ने की बात करता था। युवती ने यह भी कहा है कि उसने नंबर मांगकर कई बार बात करने की कोशिश की।

कांग्रेस ने घेरा
एमपी कांग्रेस ने वीडियो जारी कर कहा है कि “बीजेपी ऑफिस में यौन शोषण, बीजेपी की हरकतों से मध्यप्रदेश शर्मसार। विधायक खरीदकर मुख्यमंत्री बने शिवराज के राज में रोज 15 बेटियों से दुष्कर्म और 16 बेटियों के अपहरण के आंकड़ों के बाद बीजेपी दफ्तर में यौन शोषण की खबर लज्जित करती हैं।”


साभार : नवभारतटाइम्स .कॉम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *