मप्र : लव मैरिज के बाद तलाक, फिर सामने आया महिला का ऐसा सच, जिसे सुन खिसक गई पति के पैरों तले जमीन

भोपाल। आपसी अनबन के चलते एक महिला ने अपने पति के खिलाफ तलाक का केस लगाया। दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद महिला ने पति को बताया कि तीन बेटों में से सिर्फ एक ही उसका है। दो बेटे किसी और के हैं। यह सुनते ही पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। अब बिजनेसमैन पति ने बेटे की कस्टडी के लिए फैमिली कोर्ट में केस लगाया है। जहां दोनों पक्षों की सुनवाई जारी है। पति-पत्नी ने करीब नौ साल पहले लव मैरिज की थी।

दोस्ती प्यार में बदली तो दोनों ने लव मैरिज कर ली

जानकारी के मुताबिक, कालेज में पढ़ाई के दौरान एक युवती की बिजनेसमैन से दोस्ती हुई। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। जल्द ही दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। करीब नौ साल पहले उन्होंने लव मैरिज कर ली। कुछ दिनों बाद घरवालों ने भी उन्हें स्वीकार लिया। इस दौरान उनका एक बेटा हुआ। सास ने बहू की खूब सेवा की और नाती को प्यार दिया। तभी बिजनेस में घाटा लगने लगा। इससे घर की माली हालत बिगडऩे लगी। इससे तनाव में आकर पति शराब पीने लगा। घर और पति की हालत देखकर महिला ने भी कुछ करने का विचार बनाया।

तंग आकर तलाक लिया, काउसंलिंग जारी 

रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर महिला ने पति से अलग होने का मन बना लिया। उसने कोर्ट में तलाक का केस लगाया और उनका तलाक भी हो गया। तलाक के बाद महिला ने पति को बताया कि उसके तीन बेटों में से सिर्फ एक ही उसका है। दो किसी और के हैं। फैमिली कोर्ट की काउंसलर नुरुनिशा खान ने बताया कि यह बात जानने के बाद पति ने अपने बेटे की कस्टडी के लिए केस लगाया है। फिलहाल उनकी काउंसलिंग जारी है।


साभार : रीवारियासत.कॉम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *