अजमल कसाब से भी अधिक खतरनाक है ये बीजेपी संसद : साउथ एक्टर

मुंबई l साउथ के बेहतरीन अभिनेता सिद्धार्थ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सिद्धार्थ अक्सर अलग- अलग मुद्दों पर अपनी राय एकदम बेबाकी से रखते हैं। ऐसे में अब सिद्दार्थ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या की तुलना आतंकवादी अजमल कसाब से कर दी है, जिसके चलते वो चर्चा में आ गए हैं।

क्या है सिद्धार्थ का पोस्ट
सिद्दार्थ ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘तेजस्वी सूर्या, अजमल कसाब से भी अधिक खतरनाक और एक दशक बड़े हैं।’ इसके साथ ही सिद्धार्थ ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है कि इस ट्वीट को सेव कर लो। सिद्दार्थ के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन
सिद्दार्थ के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स जहां सिद्धार्थ के इस ट्वीट की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर अधिकतर सोशल मीडिया यूजर्स सिद्धार्थ को ट्रोल कर रहे हैं। एक्टिविस्ट राहुल ईस्वर ने भी सिद्धार्थ के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ये ट्वीट बहुत दुखद है। आप चाहें तेजस्वी की बातों से सहमत न हों, लेकिन एक चयनित सासंद की तुलना एक हथियारे से करना गलत है। हो सकता है आपने ये गुस्से में लिखा हो, लेकिन आपको एक बार फिर से इस पर विचार करना चाहिए।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *