टीचर को स्टूडेंट से हुआ प्यार… मंदिर में रचाई शादी, फिर थाने पहुंच लगाई सुरक्षा की गुहार

धनबाद l प्यार कब किसे और किससे हो जाये, यह कहना मुश्किल है। ऐसा ही एक मामला झारखंड के धनबाद जिले में देखने को मिला है। जहां एक शिक्षक अपनी छात्रा से ही प्यार कर बैठे। फिर प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शादी कर ली। लेकिन दोनों के घरवाले उनके रिश्ते को लेकर तैयार नहीं है। जिसके चलते नवविवाहित प्रेमी जोड़े ने महिला थाना पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र के सुवरिया गांव का है। यहां रहने वाला एक शिक्षक गांव में ही ट्यूशन पढ़ाता है। इसी शिक्षक के पास एक लड़की को ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था। इस जोड़े ने पुलिस को बताया कि ट्यूशन के दौरान ही दोनों का लगाव प्यार में बदल गया। इसी बीच जब लड़की के परिवार ने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी तो दोनों ने अपने परिवारों को प्रेम प्रसंग के बारे में बताया। लेकिन दोनों के परिवारों ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से मना कर दिया।

मंदिर में शादी कर थाने की ‘शरण’ में पहुंचा प्रेमी जोड़ा
जिसके बाद दोनों ने भूईफोड मंदिर पहुंच कर शादी कर ली। जिसके बाद धनबाद के महिला थाना पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। वहीं दोनों के परिजन भी महिला थाना पहुंचकर लड़की और लड़के को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन लड़की मानने को तैयार नहीं हुई। लड़की का साफ कहना है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और साथ ही जीवन बिताएंगे।

पिछले चार साल से दोनों का चल रहा था प्रेम प्रसंग
प्रेमी युगल ने बताया कि उन लोगों का आपस में 4 वर्षों से एक दूसरे से प्यार था। लेकिन परिजन राजी नहीं थे। इस वजह से दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली और धनबाद महिला थाना पहुंचे हैं। वहीं महिला थाना एएसआई नंदनी कुमारी ने बताया कि प्रेमी जोड़ा महिला थाना में आया है। दोनों ने एक दूसरे से शादी रचा कर जीवनभर साथ रहने की बात कही है। लेकिन प्रेमी जोड़े के परिवार में विरोध देखा जा रहा है। परिवार वाले अभी इस शादी से नाखुश बताये जा रहे हैं।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *