देश में हर 10 में से 1 कोरोना मरीज को ‘रिलायंस’ मुहैया करा रही है मुफ्त ऑक्सिजन

मुंबई l रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने शेयरधारकों के साथ गुरुवार को 44वीं सालाना आम बैठक की। इस मीटिंग में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा कि देश की 11 फीसदी मेडिकल ग्रेड ऑक्सिजन रिलायंस इंडस्ट्रीज बना रही है। यह किसी कंपनी द्वारा किसी एक जगह बनाई जा रही सबसे ज्यादा ऑक्सिजन है।

नीता अंबानी ने कहा कि हमारी जामनगर रिफाइनरी में वर्ल्ड क्लास मेडिकल ग्रेड लिक्विड ऑक्सिजन बनाई गई। देश के हर 10 कोविड मरीज में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज में बनी प्राणवायु उपलब्ध हो रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने महज 2 हफ्ते में 1100 mt प्रतिदिन ऑक्सिजन का उत्पादन करने का रिकॉर्ड कायम किया है। देश को यह सेवा मुफ्त में दी जा रही है। इस दौरान नीता अंबानी ने रिलायंस फाउंडेशन द्वारा कोरोना काल में किए गए विभिन्न कामों का जिक्र किया।

कोविड के खिलाफ जंग में फाउंडेशन दे रही हरसंभव योगदान
उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में रिलायंस फाउंडेशन हरसंभव कोशिश कर रही है। पिछले 15 महीनों में मुकेश और मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता इस मुश्किल दौर में देश और देशवासियों की मदद करना रही है। कोरोना से लड़ाई के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने 5 मिशन शुरू किए हैं। इसके तहत मिशन ऑक्सीजन, मिशन कोविड इंफ्रा, मिशन अन्न सेवा, मिशन एंप्लाई केयर और मिशन वैक्सीन सुरक्षा शामिल हैं।

नवी मुंबई में जियो इंस्टीट्यूट इसी साल होगा शुरू
अपने संबोधन के दौरान नीता अंबानी ने यह भी घोषणा की कि इस साल नवी मुंबई में जियो इंस्टीट्यूट शुरू होगा। साथ ही यह भी कहा कि हमने एक कोविड टेस्टिंग लैब लॉन्च की है जो एक दिन में 15,000 से अधिक टेस्ट कर सकती है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *