नैनीताल हाईवे पर आई बाढ़, दहशत में स्थानीय लोग और पर्यटक

नैनीताल l पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से बाजपुर की लेबड़ा नदी उफान पर आ गई है। नदी में आई बाढ़ से नदी का जल स्तर बढ़ गया है, जिससे नैनीताल हाईवे पर बाढ़ का पानी आ गया। इसकी वजह से आवागमन में स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

लेबड़ा नदी में हर साल बाढ़ आने से स्थानीय नागरिकों एवं टूरिस्ट को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बाढ़ के पानी से वाहन निकलते वक्त कई लोग चोटिल भी हो जाते हैं। लेबड़ा पुल का निर्माण कई वर्ष पूर्व करा दिया गया था। पुल का निर्माण तो हो गया लेकिन नया पुल ऊंचा बनने से नैनीताल हाईवे रोड नीचे हो गया। इस वजह से लेबड़ा नदी का बाढ़ का पानी हर साल सड़कों पर आ जाता है, जिससे नैनीताल हल्द्वानी एवं क्षेत्रीय जनता को भी आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *