ED ने पूर्व मंत्री के बेंगलुरु और मुंबई के ठिकानों पर मारे छापे, 4000 करोड़ के घोटाले का है मामला

मुंबई l कर्नाटक कांग्रेस के पूर्व नेता और पूर्व मंत्री रोशन बेग के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा है. ये छापे मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में मारे गए हैं.  बता दें कि कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे और पूर्व कांग्रेस नेता रोशन बेग को 4000 करोड़ के आई-मॉनेटरी एडवाइजरी (आईएमए) पोंजी घोटाले से जुड़ा है. इस मामले में सीबीआई रोशन बेग को पिछले सरकार गिरफ्तार भी कर चुकी है, और उसके ठिकाने पर छापेमारी भी की थी.

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी बेंगलुरु में पुलिकेशनगर में रोशन बेग के आवासीय इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया. ये अभियान 5 अगस्त की सुबह से ही चला. वहीं एक दर्जन से ज्यादा ED अधिकारी मुंबई में रोशन बेग के आवासीय और व्यावसायिक ठिकानों पर छापे मारी कर रहे हैं. रोशन बेग बेंगलुरु के शिवाजी नगर से 7 बार विधायक रहे हैं. पिछले साल सीबीआई ने रोशन बेग से 10 घंटे तक पूछताछ की थी. इसके बाद 22 नवंबर 2020 को उसे गिरफ्तार कर लिया गया था.

इस मामले में सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट भी दाखिल की है. ईडी की टीम ने जिस पोंजी घोटाले के संबंध में छापेमारी की है, वह घोटाला करीब 4000 करोड़ रुपये का है. बता दें कि कर्नाटक स्थित आईएमए नाम की कंपनी ने लोगों को हाई रिटर्न का वादा किया था और लाखों-करोड़ों का निवेश करवाया और इनका पैसा लेकर फरार हो गया.

यह घोटाला 2019 जून में सामने आया था, जब आईएमए का संचालक मोहम्मद मंसूर खान, रोशन बेग और कुछ सरकारी अधिकारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए देश से फरार हो गया था.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *