ऋषिकेश : कांग्रेस की बूथ को मजबूत करने की कवायद तेज, कृष्णा नगर में हुई बैठक में जयेन्द्र और गजेंद्र विक्रम शाही रहे मौजूद

मनोज रौतेला की रिपोर्ट :

ऋषिकेश : 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने कमर कस ली है उसी क्रम में अहम बैठक ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के कृष्णा नगर कॉलोनी में बूथ कमेटी के गठन की प्रकिया को लेकर की गयी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने बूथ प्रभारी गजेन्द्र विक्रम शाही के साथ स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर संगठन की मज़बूती को लेकर बैठक की, जिसके तहत आज वरिष्ठ जनों के साथ साथ महिलाओं के साथ भी संवाद किया गया और उनसे कई महत्वपूर्ण सुझाव भी लिये गये व मेरा बूथ सबसे मज़बूत नारे के साथ बूथ को मजबूत करने की प्रक्रिया को अमली जामा पहनाने के लिए यह अहम बैठक हुई.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि कांग्रेस 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूर्ण रूप से तैयार है बूथ से लेकर अपने जमीनी कार्यकर्ताओं तक हम हर मोर्चे पर चुनावी तैयारियों में जुटे हैं और आने वालों चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिये कांग्रेस के नये कार्यकर्ताओं को बूथों की जानकारी व उन्हें उनके बूथों पर उनकी कार्यशैली को देखते हुए जिम्मेदारी देनी तय की जा रही है महिलाओं ने बताया कि महिलओं में बढ़ते रसोई गैस के दाम, खाद्य तेलों के दाम को लेकर बहुत आक्रोश है इसलिए कांग्रेस को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को मजबूत करना बेहद जरूरी हैं इसी लिए हमारा संकल्प है कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगो को कांग्रेस से जोड़कर उन्हें आने वाले चुनाव में अपने विपक्षी दलों से कैसे लड़ना है उसके बारे मे पूर्ण रूप से बताया व सुझाव लिए जा रहे है ।

ज़िला बूथ प्रभारी गजेन्द्र विक्रम शाही ने कहा कि वरिष्ठ जनों के साथ युवाओं और महिलाओं को राजनीति में आगे आकर कार्य करने की आवश्यकता है और चुनाव के समय हर बूथ पर सबसे अधिक संख्या में युवाओं की और महिलाओं की भागीदारी रहनी चाहिये व बूथों पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हुजूम होना चाहिये ताकि सभी बूथों पर कांग्रेस चुनाव जीत कर आगे बढ़े ।

बैठक विजेंद्र सिंह, सूरजपाल, रामबहादुर, रूपराम, कृष्णपाल, रामरति, शीतल, मायावती, विजय कुमार, राजकुमार, ऋषि पाल, सुरेंद्र कुमार, शेखर, पंकज, सुनील ,रवि, आकाश, गौरव, अनिल, बाबूराम, जॉन, हरिओम, पंकज शुक्ला, महेश, शुभम, अजय, अनिल यादव, सुनीता देवी, महेंदर, शीशपाल, कुसुम, उषा देवी, काजल, नीति दास, सोना देवी, रजनी देवी, राजू,बबीता, सीमा, लक्ष्मी, गीता देवी, वीरपाल, मनोज, प्रीतिदेवी आदि लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *