युवक ने पूछा- आपने गांव के लिए क्या किया? कांग्रेस विधायक ने भरी सभा में जमकर कर दी पिटाई

पठानकोट l पठानकोट के भोआ इलाके के विधायक जोगिंदर पाल ने एक बार फिर से पंजाब की राजनीति में बवाल मचा दिया है. इस बार उन्होंने ऐसा कुछ कर दिया है जिसके चलते पंजाब में कांग्रेस सरकार पर सवाल उठने लगे हैं.

दरअसल, एक सभा के दौरान एक शख्स ने जोगिंदर पाल सिंह से सवाल पूछ लिया जिसे सुन वो आग बबूला हो गए. उन्होंने भरी सभा में युवक की पिटाई कर दी. इतना ही नहीं, सभा में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी युवको को जमकर पीट दिया.

वीडियो नवरात्रों के दौरान का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक विधायक जोगिंदर पाल एक गांव के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. जैसे ही एक शख्स ने उनसे पूछा कि आपने गांव के लिए क्या किया है. इतने में विधायक जी आग बबूला हो गए. उन्होंने आव देखा न ताव सीधे उस शख्स को पीटने लगे. इतना ही नहीं उनके गनमैन भी युवक को पीटने लगे.

इस घटना के दौरान वहां खड़े लोग तमाशबीन बने युवक को पिटते देखते रहे. MLA द्वारा युवक की पिटाई का ये शर्मनाक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक जोगिंदर पाल युवक को पीटते नजर आ रहे हैं.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *