यूपी के बदायूं जिले का भी बदलेगा नाम? CM योगी ने द‍िए संकेत

लखनऊ l उत्तर प्रदेश में योगी आद‍ित्‍यनाथ की सरकार बनने के बाद से अब तक अयोध्‍या, प्रयागराज समेत कई ज‍िलों और शहरों के नाम बदले जा चुके हैं। वहीं अब पश्‍च‍िमी यूपी के बदायूं ज‍िले का नाम भी बदला जा सकता है। सीएम योगी ने मंगलवार को बदायूं में एक जनसभा के दौरान इस बात का इशारा क‍िया। मुख्‍यमंत्री ने कहा क‍ि प्राचीन काल में बदायूं ज‍िले को वेदामऊ के नाम से जाना जाता था और यहां वेदों का अध्ययन हुआ करता था। सीएम योगी ने दावा क‍िया क‍ि अगर आजादी के बाद से अब तक यहां की सरकारों ने संसाधनों का सही इस्तेमाल किया होता तो राज्य के किसानों की स्‍थ‍ित‍ि पूरे भारत और दुनिया में सबसे अच्छी होती।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया क‍ि पिछली सरकारों ने किसानों का शोषण किया और उन्हें उनके भाग्य पर छोड़ दिया। उन्‍होंने कहा क‍ि एक समय में बदायूं जिले को वेदामऊ के नाम से जाना जाता था। यह वेदों के अध्ययन के केंद्र के रूप में जाना जाता था। यह भी कहा जाता है कि महाराज भगीरथ, जिनके प्रयासों ने गंगा नदी को पृथ्वी पर लाया था, ने यहां ध्यान किया था।

गंगा और यमुना नदियों की लाई मिट्टी अध‍िक उपजाऊ
मुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा कि गंगा और यमुना नदियों की ओर से लाई गई उपजाऊ मिट्टी दुनिया में कहीं और नहीं मिल सकती है। पिछले हजारों सालों से सबसे उपजाऊ मिट्टी प्रदान कर रहा है। सीएम योगी ने कहा क‍ि उत्तर प्रदेश में जो संभावनाएं हैं, अगर आजादी के बाद की सरकारों ने इसका सही उपयोग क‍िया होता तो राज्य के किसान इस देश और दुनिया के लोगों का पेट भर सकते थे।

बीजेपी सरकार के काम का क‍िया बखान
आदित्यनाथ ने कहा क‍ि पिछली सरकारों ने किसानों का शोषण किया और उन्हें उनके भाग्य पर छोड़ दिया। किसानों की जमीन को अपराधियों ने हड़प लिया। खेती घाटे में चल रही थी। ऐसे में केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार ने क‍िसानों की आमदनी दुगुनी करने का काम क‍िया है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *