लाउडस्पीकर पर CM योगी आदित्यनाथ ने दी कड़ी चेतावनी, कह दी ऐसी बात

लाउडस्पीकर विवाद के बीच मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दावा किया है कि राज्य में अब तक 1 लाख से ज्यादा लाउडस्पीकर उतारे जा चुके हैं. अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि उतारे गए लाउडस्पीकर दोबारा नहीं लगने पाएं. झांसी में मुख्‍यमंत्री योगी ने जनप्रतिनिधियों से चर्चा करने के साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा की और कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक 1 लाख से अधिक लाउडस्पीकर उतारे गए हैं.

सीएम योगी ने दिए ये निर्देश
सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उतारे गए लाउडस्पीकर दोबारा न लगने पाएं. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धार्मिक आयोजन धार्मिक स्थलों के परिसर के भीतर ही सीमित होने चाहिए, किसी भी पर्व-त्योहार का आयोजन सड़क पर नहीं होना चाहिए और इन आयोजनों से सामान्य नागरिकों के आवागमन में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए.

यूपी में लाउडस्पीकर हटाने का अभियान
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर लगाए गए अवैध लाउडस्पीकर को हटाने और अन्य लाउडस्पीकर की आवाज को निर्धारित सीमा तक सीमित करने का अभियान पिछली 25 अप्रैल को शुरू हुआ था और एक मई तक चला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *