आजाद के बाद जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, कई बड़े नेताओं ने भी छोड़ी पार्टी

जम्मू: गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने शुक्रवार को पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया पर कांग्रेस की समस्या यहीं समाप्त नहीं हुई है। जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के दो और नेताओं ने पार्टी को अलविदा कह दिया है।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व काबिना मंत्री जुगल किशोर शर्मा ने भी आजाद की तर्ज पर कांग्रेस को गुडबाॅय कर दिया है। शर्मा रियासीविधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे हैं और केबिनेट में मंत्री भी रह चुके हैं।

समस्या यहीं समाप्त नहीं हुई है। कांग्रेस के पूर्व विधायक अमीन भट्ट ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा, आजाद साहब ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है और मैं भी पार्टी छोड़ रहा हूं।

उनकी तर्ज पर आजाद की स्पोर्ट में हाजी अब्दुल रशीद, गुलजार अहमद वानी और चैधरी मोहम्मद अकबर ने भी पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *