केंद्रीय मंत्री गडकरी कर सकते बड़ा ऐलान, हाइवे पर गाडियां चलाने वालों के लिए खुशखबरी

नई दिल्ली : अगर आपको भी हाइवे पर तेज स्पीड से गाडियां और बाइक चलाने का शौंक है तो आपको इस खबर से जरुर खुशी मिलेगी। आने वाले समया में एकसप्रेस-वे और नेशनल हाइवे पर गति सीमा बढ़ाने की मुहर लगने वाली हैं। हाइवे पर वाहनों के रुप में संगीत वाद्ययंत्र की आवाज सुनने को म‍िलेगी। इस बारे में ने कहा कि एक्सप्रेस-वे और राजमार्गों पर वाहनों की अधिकतम स्‍पीड ल‍िम‍िट बढ़ाने के प्रस्ताव पर इस सप्ताह बेंगलुरू में परिवहन विकास परिषद (TDC) की बैठक में चर्चा की जाएगी।

क्‍या होगी नई स्‍पीड ल‍िम‍िट
म‍िन‍िस्‍ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवे की तरफ से अभी एक्‍सप्रेस वे पर कारों की अध‍िकतम स्‍पीड ल‍िम‍िट 100 क‍िमी प्रत‍ि घंटा है। वहीं वाण‍िज्‍य‍िक वाहनों के ल‍िए यह सीमा 80 क‍िमी प्रत‍ि घंटा की है, आने वाले समय में कारों की स्‍पीड ल‍िम‍िट को बढ़ाकर 120 क‍िमी प्रत‍ि घंटा क‍िया जा सकता है। इस‍ी तरह वाण‍िज्‍य‍िक वाहनों के ल‍िए यह 80 से बढ़कर 100 क‍िमी प्रत‍ि घंटा तक हो सकती है।

छह ‘एयरबैग’ पर हुआ व‍िचार
केंद्र सरकार व्‍हीकल कंपनियों के लिए अक्टूबर से आठ सीट वाले वाहनों में कम से कम छह ‘एयरबैग’ जरूरी करने पर विचार कर रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी देते हुए कहा कि यह कदम न‍िजी वाहनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से उठाया जा रहा है। साल 2022 में ही सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से कहा गया था क‍ि यात्रियों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय मोटर वाहन अध‍िनियम-1989 में संशोधन का फैसला किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *