आयुष्मान योजना में हुए बदलावों के बारे में जानें, अब इन लोगों को भी मिलेगा ये खास फायदा

नई दिल्ली : समय-समय पर सरकार द्वारा देश में कई तरह की ऐसी योजनाएं चलाई जाती हैं, जो लाभकारी और कल्याणकारी होती हैं। दूर-दराज ग्रमीण क्षेत्रों तक भी इन योजनाओं को पहुंचाया जाता है। इनमें कई तरह की योजनाएं शामिल होती हैं। जैसे- एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं, उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में जाकर अपना मुफ्त में 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है। इन सबके बीच योजना में कुछ बदलाव हुए हैं और अब कुछ अन्य लोगों को भी इस योजना में जोड़ा गया है। तो चलिए हम इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…

पहले इस योजना का नाम आयुष्मान भारत योजना था, लेकिन पिछले दिनों इस योजना में केंद्र के साथ राज्य सरकारें भी अपना सहयोग देंगी। इसलिए अब इस योजना का नाम बदलकर ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना’ कर दिया गया है।

अब इन लोगों को भी जोड़ा गया
आयुष्मान योजना के तहत अब ट्रांसजेंडर को भी जोड़ा गया है। बाकी कार्डधारकों की तरह ये पात्र लोग भी अपना 5 लाख रुपये तक मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। गृह मंत्रालय और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के बीच इस चीज को लेकर करार किया गया।

नाम के अलावा आयुष्मान कार्ड के लोगो को भी बदला गया है। इसलिए अब राज्य और केंद्र के लिए अलग-अलग कार्ड की जरूरत नहीं होगी, और ये काम एक ही कार्ड से हो जाएगा। आयुष्मान योजना के अंतर्गत कार्डधारक अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकता है। लेकिन अब ये फायदा बढ़ जाएगा, क्योंकि कुछ राज्यों में 5 लाख रुपये से ज्यादा की मदद राज्य सरकारें करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *