स्वस्थ जीवन के लिए योग अत्यंत जरूरी

नेशनल फ्रंटियर ब्यूरो


नई दिल्ली। नवधा योग और रेनबो मधुकर हॉस्पिटल द्वारा धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नवधा योग संस्थान के सदस्य, रेनबो मधुकर हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक दल, सहयोगी स्टॉफ ने योग किया।

Yoga

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित त्रिकोना पार्क में नवधा योग संस्थान और रेनबो मधुकर हॉस्पिटल द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग के महत्वपूर्ण आयामों पर विस्तार से चर्चा की गई है। रेनबो मधुकर हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने बताया कि आज के मौजूदा दौर में स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से आधे घंटे तक योग और प्राणायाम का अभ्यास अवश्य करना चाहिए। हॉस्पिटल के चिकित्सक और सहयोगी स्टॉफ ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।

Yoga

नवधा योग संस्थान के निदेशक डा. धीरेंद्र सिंह के कहा कि वर्तमान जीवनशैली बहुत भागदौड़ वाली हो गई है। युवाओं को तनाव मुक्त स्वस्थ जीवन के लिए कुछ समय अवश्य रूप से योग लिए निकालना चाहिए।

दिल्ली के वरिष्ठ योगाचार्य रमा शंकर तिवारी ने बताया कि अगर हम नियमित रूप से योग का अभ्यास करते हैं तो कई गंभीर बीमारियों से आसानी से बचाव किया जा सकता है। वेदों में कहा गया है कि पहला सुख निरोगी काया। अर्थात् व्यक्ति का शरीर स्वस्थ है तो इससे बड़ा सुख उसके के लिए कुछ नहीं है। अतः हमें अपने शरीर के लिए कुछ समय अवश्य रूप से निकालना चाहिए।

ऑनलाइन योगा स्पेशलिस्ट योगीराज प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान योग करने वाले लोगों को तनाव से काफी मदद मिली। प्राणायाम के नियमित अभ्यास ने कई लोगों को इस महामारी के प्रकोप से बचाया। ऐसे में जरूरी है कि हमें जरूर कुछ वक्त अपने शरीर और योग के लिए निकालना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान नवधा योग और रेनबो मधुकर हॉस्पिटल ने मिलकर समय-समय पर इस तरह के आयोजन करने का संकल्प लिया है। दोनों संस्थानों ने कहा कि हमारा लक्ष्य लोगों को स्वस्थ रखना है ऐसे में अगर इस तरह के आयोजन होते हैं तो इससे बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी।

विशेष कार्यक्रम में रॉबिन दयाल एवं मंजू सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को योग का अभ्यास कराया। दोनों संस्थानों द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले योग शिक्षकों का सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *